Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

उन्होंने मेरी ज़िंदगी तबाह कर दी – सुसाइड से पहले बीटेक छात्र ने खोली सबकी पोल

झूठे इल्ज़ाम, 30 लाख की वसूली और टूटता हौसला: बाराबंकी में बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, वीडियो ने मचाया बवाल
News Desk
News Desk Senior Journalist
17 Jul 2025
01:30 AM
1 min read
44
उन्होंने मेरी ज़िंदगी तबाह कर दी – सुसाइड से पहले बीटेक छात्र ने खोली सबकी पोल

बाराबंकी - एक ओर जहां युवाओं का भविष्य देश का भविष्य माना जाता है, वहीं दूसरी ओर बाराबंकी में एक होनहार बीटेक छात्र की ज़िन्दगी झूठे आरोपों और मानसिक शोषण के चलते समाप्त हो गई। 22 वर्षीय तुषार वर्मा का शव बुधवार सुबह लखपेड़ाबाग मोहल्ले के किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। लेकिन इस आत्महत्या से जुड़ा एक वायरल वीडियो सामने आया है हालाँकि NDV Today इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है हमारा ये मानना है की वीडियो जांच का विषय है, परन्तु वीडियो सामने आने के बाद यह मामला अब एक साजिश और मानसिक उत्पीड़न की तरफ इशारा करने लगा है।

वायरल वीडियो में गंभीर आरोप

कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में तुषार अत्यंत भावुक और टूटा हुआ नजर आता है। वह स्पष्ट शब्दों में एक युवती और उसके परिजनों पर झूठे आरोपों की साजिश रचने का आरोप लगाता है। साथ ही यह भी दावा करता है कि उसके परिवार से 30 लाख रुपये की वसूली की गई है। तुषार के अनुसार, युवती ने पहले भी फर्जी शिकायतें की थीं और अब फिर से उसे फंसाने की कोशिश की जा रही थी।

पुलिस का जवाब — वीडियो की पुष्टि नहीं

इस वायरल वीडियो ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है। कोतवाली प्रभारी आर.के. राणा ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई वीडियो नहीं आया है, लेकिन यह जरूर बताया कि तुषार के खिलाफ 1090 महिला हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज हुई थी, जिसकी जांच चल रही थी।

परिवार की चुप्पी और कानूनी उलझन

पुलिस के अनुसार, सुबह सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव को मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र स्थित तुषार के पैतृक गांव शिवली भेज दिया गया। हैरानी की बात यह है कि मृतक के परिजनों ने अब तक कोई तहरीर नहीं सौंपी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें