Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

बाराबंकी: चोरी के आरोप में नाबालिग को तालिबानी सजा, बिजली के झटके देने का आरोप

News Desk
News Desk Senior Journalist
23 May 2025
02:54 AM
1 min read
313
0% Read 1 min left
बाराबंकी: चोरी के आरोप में नाबालिग को तालिबानी सजा, बिजली के झटके देने का आरोप


>खबर यूपी के बाराबंकी से है जहां एक नाबिलग को चोरी के शक में पूछताछ करने के बहाने उसे पीटा गया यही नहीं नाबालिग के पिता का आरोप है कि उसके पुत्र को बिजली के झटके देकर प्रताड़ित भी किया गया और बर्बरता पूर्वक पिटाई भी की गई है, जिसके निशान उसके बेटे के शरीर पर पद गए है, जिसको लेकर पीड़ित के पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है।


>मामला बाराबंकी के कोतवाली नगर क्षेत्र के आजादनगर मोहल्ला का है, जहां चरन भारती का आरोप है कि मोहल्ले के ही रहने वाले आकाश, श्याम और विकास ने उनके बेटे को अपने घर बुलाया जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी यही नहीं बार बार विपक्षी उसके बेटे पर चोरी को कबूलने का दबाव भी बनाते रहे, लड़के के मना करने पर विपक्षियों ने बिजली का झटका देकर मासूम को प्रताड़ित किया है, जिसको लेकर पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है।


>इस मामले में नाबालिग ने अपना एक वीडियो बयान भी दिया है जिसमें वह विपक्षियों पर आरोप भी लगा रहा, पीड़ित के पिता ने बच्चे को घर ले जाने का सीसीटीवी फुटेज और उसके शरीर पर चोटों के निशान का वीडियो भी पुलिस को मय प्रार्थनापत्र सौंपा है, इस मामले को लेकर सिटी चौकी इंचार्ज संजीव प्रकाश ने कहा कि प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है, वही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर का कहना है कि मामले का संज्ञान लिया गया है, न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें