Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

जश्न जीत का मनाया जाता है सीज का नहीं, भाजपा पर अखिलेश का निशाना

News Desk
News Desk Senior Journalist
15 May 2025
07:02 AM
1 min read
51
जश्न जीत का मनाया जाता है सीज का नहीं, भाजपा पर अखिलेश का निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश के लिए शांति सर्वोपरि है लेकिन संप्रभुता सबसे ऊपर है। भारत के अंदरूनी मामलों में किसी दूसरे देश का हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है, यही हमारे संविधान और लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। संप्रभुता हमारी सबसे बड़ी पहचान है।

आज यानि गुरूवार को अमेठी में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सीमाएं सुरक्षित रहें और देश आर्थिक रूप से शक्तिशाली बने इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। सरकार सीमाओं की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें, जिससे फिर किसी तरह की घुसपैठ और सुरक्षा में चूक न हो। सीमा पर सुरक्षा इंतजाम इतना बेहतर होना चाहिए जिससे चूक की कोई गुंजाइश न हो। सीमाएं जितनी सुरक्षित होंगी देश उतना आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पहले भी सुरक्षा में कई बार चूक हो चुकी है। भाजपा सरकार चूक, फूट, और लूट के लिए जानी जाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि जश्न जीत का मनाया जाता है, सीज का नहीं। भाजपा के लोग देश की जनता को धोखा देना चाहते है। जनता जागरूक और समझदार है। समय आने पर भाजपा को सबक सिखाएगी, श्री यादव ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के भाजपा सरकार के मंत्री की शर्मनाक टिप्पणी और बलिया के बीजेपी नेता के वायरल वीडियो से भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का यह चरित्र और चेहरा कोई पहली बार नहीं दिखाई दे रहा है। ये लोग हमेशा से ही ऐसा करते रहे हैं। भाजपा का नारी वंदन सिर्फ नारों में है। जब नारी सम्मान और रक्षा की बात आती है तो भाजपा का असली चेहरा उजागर हो जाता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी सेना के सैन्य अभियान को देश और दुनिया के सामने लगातार ब्रीफ कर रही थीं। सेना के सैन्य अभियान की ब्रीफिंग करने वाली बहादुर कर्नल के बारे में भाजपा सरकार के मंत्री का इस तरह का बयान बेहद निंदनीय है। भाजपा के मंत्री का बयान केवल एक उच्च सैन्य महिला अधिकारी का ही नहीं बल्कि देश की हर नारी का अपमान है। भाजपा के ये मंत्री सदैव से भाजपाई और उनके संगी साथियों के नारी विरोधी सोच के मुखपत्र रहे हैं। कुछ वर्षों पहले इन्होंने देश की एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री के कार्य में बाधा डाली थी। अगर उसी समय कार्रवाई हो गयी होती तो आज उन्हें कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने का मौका नहीं मिलता,श्री यादव ने कहा कि भाजपा की नारी शक्ति वंदन अभियान जैसी झूठी घोषणाओं का सच ऐसे लोगों के दुष्विचार खोल देते हैं। ऐसे लोग मंत्री तो क्या किसी गली-मोहल्ले तक के जनप्रतिनिधि लायक नहीं है। सवाल यह है कि इन्हें भाजपा वाले स्वयं हटायेंगे या इनके खिलाफ एकजुट नारी शक्ति और जनता हटायेगी।

इस अवसर पर मीडियाकर्मियों के एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अमेठी में गुमशुदा है। जब भाजपा ही भाजपा की सगी नहीं है तो उनके साथ गये दल बदलू और एहसान फरामोश लोगों के लिए भाजपा कितना सगी होगी। जिन लोगों ने समाजवादी पार्टी से पाला बदलकर धोखा दिया है। अब वह दोबारा नहीं जीत पाएंगे, क्योंकि वे एहसान फरामोश, दगाबाज और दल बदलू हैं। ऐसे लोगों की कहीं जगह नहीं होती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा की तैयारी जमीन पर कर रही है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। जानकारी मिली है कि गोमती रिवर फ्रंट पर लगाने के लिए लाया गया फव्वारा भाजपा सरकार में चोरी हो गया। फव्वारा चोर लोग अब सत्ता में नहीं आएंगे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी