Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

बड़े मंगल पर भंडारा कराने से पहले जान ले ये नियम, नगर निगम ने की अपील!

News Desk
News Desk Senior Journalist
12 May 2025
05:38 AM
1 min read
118
बड़े मंगल पर भंडारा कराने से पहले जान ले ये नियम, नगर निगम ने की अपील!

आस्था का प्रमुख त्यौहार बड़ा मंगल 13 मई से शुरू हो रहा है, ज्येष्ठ माह के मंगलवार में बड़े स्तर पर भंडारे का आयोजन कराया जाता है, खासकर जब बात राजधानी की हो तो यहां हजारों की संख्या में भंडारे लगते है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि राजधानी में आप ऐसे ही भंडारा का आयोजन नहीं करा सकते, इसके लिए आपको छोटा सा काम करना पड़ेगा, जिससे आप आपको तमाम सुविधाएं भी मिलेंगी।

लखनऊ में बड़े मंगल के भंडारों को लेकर नगर निगम भी काफी सतर्क है। इस बार ज्येष्ठ माह में पांच बड़े मंगलवार होंगे, जो 13 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेंगे। नगर निगम की टीम ने तैयारियों का निरीक्षण किया है और साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं। 

भंडारा आयोजित करने के लिए नगर निगम में पंजीकरण कराना अनिवार्य है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब तक 224 आयोजकों ने पंजीकरण करवाया है, हालांकि 348 भंडारे रजिस्टर हो चुके हैं। नगर निगम का दावा है कि पंजीकरण से जलकल विभाग को पेयजल की बेहतर व्यवस्था करने में मदद मिलेगी और भंडारे के बाद सफाई और कचरा प्रबंधन के लिए भी व्यवस्था की जा सकेगी।

भंडारा पंजीकरण कराना भी काफी आसान है, इसके लिए आप 1533 पर कॉल कर सकते है,वन ऐप के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण भी करा सकते है।

वही नगर निगम ने आयोजकों से अपील की है कि भंडारे की सूचना कम से कम 24 घंटे पहले नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 1533 पर जरूर दें। इससे नगर निगम की टीम समय रहते पहुंचकर भंडारे से पहले और बाद में सफाई की व्यवस्था कर सकेगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?