Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

बड़े मंगल पर भक्ति और सेवा का संगम: सफेदाबाद में हुआ विशाल भंडारा, दिनभर बंटा प्रसाद

News Desk
News Desk Senior Journalist
20 May 2025
05:33 AM
1 min read
52
बड़े मंगल पर भक्ति और सेवा का संगम: सफेदाबाद में हुआ विशाल भंडारा, दिनभर बंटा प्रसाद


>बाराबंकी जिले में स्थित सफेदाबाद में हनुमान भक्तों की आस्था और सेवा का नज़ारा देखने को मिला, जहां बड़े मंगल के पावन अवसर पर आँचल इलेक्ट्रॉनिक के सामने एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।


>इस भंडारे का आयोजन सुरेंद्र शुक्ला, शिवम शुक्ला और रौनित शुक्ला की ओर से किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने बड़े श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया।


>भंडारे में अधिवक्ता आलोक तिवारी, मनोज वाजपेयी, शिक्षक नेता देवेंद्र द्विवेदी और हरीश मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इन सभी गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसाद वितरण में भी सहयोग कर धर्म और सेवा की मिसाल पेश की।


>भक्तों के लिए पूड़ी-सब्जी मिठाई और शरबत का प्रसाद विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे दिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा, जिससे आयोजन स्थल पर एक मेले जैसा माहौल बन गया।


>स्थानीय लोगों ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक विश्वास को प्रबल करते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

भंडारे में मौजूद सभी श्रद्धालु ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों के बीच एक दिव्य अनुभूति के साथ लौटे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें