Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

बिहार चुनाव में वार पलटवार, राहुल–तेजस्वी पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला

Bihar Elections: बिहार चुनावी रण में आरोप–प्रत्यारोप का दौर तेज हो चुका है। इसी बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए “जंगलराज रिटर्न्स 2.0” का बड़ा दावा किया है।
News Desk
News Desk Senior Journalist
08 Nov 2025
03:05 PM
1 min read
30
0% Read 1 min left
बिहार चुनाव में वार पलटवार, राहुल–तेजस्वी पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला


>बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सियासी बयानबाज़ी चरम पर है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की साझा मौजूदगी जंगलराज रिटर्न्स 2.0 का संकेत देती है। मौर्य ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जब राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक मंच पर आते हैं, तो यह दृश्य किसी लोकतांत्रिक गठबंधन से ज्यादा, जंगलराज की वापसी की पटकथा जैसा दिखता है।


>उन्होंने आरोप लगाया वंशवाद और भ्रष्टाचार की विरासत के प्रतीक ये दोनों नेता बिहार को फिर उसी अंधकार में ले जाना चाहते हैं, जिससे एनडीए ने बड़ी कठिनाई से राज्य को बाहर निकाला था। डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार की जनता अब जागरूक है और उन्हें पता है कि जंगलराज की खुशहाली का मतलब जनता की बदहाली है।


>मौर्य बिहार में NDA उम्मीदवारों के समर्थन में लगातार प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण की वोटिंग में NDA को बढ़त मिली है और दूसरा चरण भी इसी रुझान को मजबूत करेगा।


    >
  • पहला चरण मतदान: 6 नवंबर को संपन्न

  • दूसरा चरण मतदान: 11 नवंबर

  • चुनाव प्रचार का आखिरी दिन: 9 नवंबर

  • सीटें: 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटें


>उन्होंने अखिलेश यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि सपा नेता ने महागठबंधन की हवा में दम नहीं रहने दिया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी