Friday, 26 June 2026 | Lucknow | 29°C

भ्रष्टाचार का फव्वारा योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस की उड़ा रहा धज्जियां: अखिलेश

News Desk
News Desk Senior Journalist
17 May 2025
06:10 AM
1 min read
62
भ्रष्टाचार का फव्वारा योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस की उड़ा रहा धज्जियां: अखिलेश


>समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार में हर विभाग में भारी भ्रष्टाचार और लूट है। भाजपाई जनता के पैसे की लूट कर रहे है। जल जीवन मिशन से लेकर धान, गेंहू खरीद, इन्वेस्ट यूपी और एक्सप्रेस-वे निर्माण तक कहीं कोई विभाग और कार्य भाजपा के भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है।


>अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में हर घर जल को लेकर भाजपा सरकार ने बहुत शोर मचाया। प्रदेश में लोगों के घरों में जल नहीं पहुंचा। लेकिन हर जिले, हर गांव और गली में भ्रष्टाचार साफ दिखाई दे रहा है। जल जीवन मिशन के नाम पर बन रही पानी की टंकियां भाजपाइयों के भ्रष्टाचार के भार को नहीं सह पा रही है। पानी की टंकियां टेस्टिंग के दौरान फट जा रही है। पाइप लाइनें टेंस्टिंग में ही टूट रही है। लखीमपुर खीरी में करोड़ों की लागत से बनी पानी की टंकी ट्रायल में फट गयी। उन्नाव में जल जीवन मिशन की पाइप कई जगह फट गयी। यह तो सिर्फ उदाहरण है। पूरे प्रदेश में यही हाल है।


>श्री यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार का फव्वारा मुख्यमंत्री  के जीरो टॉलरेंस की धज्जियां उड़ा रहा है। सरकार के दावों की असलियत सामने आ गयी है। इसी तरह से प्रदेश में धान खरीद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। सिद्धार्थ नगर जिले समेत कई स्थानों पर बिना धान खरीद के पैसे का बंदरबांट हो गया। प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के नाम पर भी जमकर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार चल रहा है। सरकार के करीबी अधिकारी निवेश और इन्सेंटिव के नाम पर कमीशन खा रहे है। यह कमीशन ऊपर से नीचे तक बंटता है।


>अखिलेश यादव ने कहा कि कमीशन के बंटवारे का झगड़ा हुआ तो सरकार की पूरी पोलपट्टी खुल गयी। भ्रष्टाचार में शामिल आईएएस अधिकारी तक भागे हुए है। यह सब भ्रष्टाचार सत्ताशीर्ष के संरक्षण में हो रहा है। ईमानदारी का झूठा ढोंग करने वाली सरकार ने एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं में भारी लूट किया है। बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे तो प्रधानमंत्री जी के उद्घाटन करने के बाद ही धंस गया। उसका मेंटेनेंस अभी भी चल रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बनने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे में भ्रष्टाचार और लूट का गोरखधंधा अभी भी जारी है। इससे पहले सड़क गड्ढ़ामुक्त करने के नाम पर जो भ्रष्टाचार हुआ उससे सभी लोग परिचित है। जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से आजिज आ चुकी है। 2027 में जनता भाजपा के भ्रष्टाचारी शासन का अंत कर विकास और रोजगार के लिए प्रतिबद्ध समाजवादी सरकार लाने के लिए संकल्पित है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी