Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

रामचरितमानस के दोहे से पाकिस्तान को भारत ने दी कड़ी नसीहत!

News Desk
News Desk Senior Journalist
12 May 2025
05:29 AM
1 min read
74
रामचरितमानस के दोहे से पाकिस्तान को भारत ने दी कड़ी नसीहत!

रामचरितमानस में एक प्रसंग आता है जब लंका पर चढ़ाई के लिए प्रभु श्री राम अपनी सेना के लिए समुद्र से मार्ग देने की विनती करते है, किंतु समुद्र ने न रास्ता दिया बल्कि अपने हठ पर अड़ा रहे, जिसके पश्चात प्रभु श्री राम ने अपने तेजस्वी बाण से समुद्र को सुखाने के लिए जैसे ही प्रत्यंचा चढ़ाई, समुद्र गिड़गिड़ाते हुए प्रभु से क्षमा याचना करने लगा।

मानस की चौपाइयों के अनुसार इसी प्रसंग को गोस्वामी तुलसीदास ने "बिनय न मानत जलधि जड़, गए तीन दिन बीत। बोले राम सकोप तब, भय बिनु होय न प्रीति" के माध्यम से लिपिबद्ध किया है, आप भी सोच रहे होंगे बात भारत और पाकिस्तान की हो रही, संघर्ष विराम की हो रही तो उसमें मानस की इन पंक्तियों की चर्चा क्यों? चलिए अब आपको यह समझाते है।

दरअसल,पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन की जानकारी देते हुए DG एयर ऑपरेशन, एयर मार्शल एके भारती ने तुलसी दास का दोहा "बिनय न मानत जलधि जड़, गए तीन दिन बीत। बोले राम सकोप तब, भय बिनु होय न प्रीति" पढ़कर पाकिस्तान के लिये कहा कि समझदार के लिये इशारा ही काफी है।

भारत ने सीजफायर का पालन तो किया है साथ ही एक बड़ा संदेश यह भी दिया है कि यदि दुश्मन देश की तरफ से गोली चलेगी तो भारत उसका जवाब गोले के माध्यम से देना जानता भी है, ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना आतंकी ठिकानों पर हमला करके पाकिस्तान की कमर तोड़ दी, कुछ ही घंटों में पाकिस्तान की सेना की हालत खराब हो गई, हालांकि जब सीजफायर हुआ उसके बाद सेना का मानस की इन पंक्तियों के माध्यम से संदेश देना पाक के लिए किसी नसीहत से कम नहीं है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जाने 19 साल से बिहार की राजनीति के संकटमोचक नितीश कुमार , देश के टॉप 10 लॉन्गेस्ट सर्विंग सीएम की लिस्ट में कौन से स्थान पर?
अनजान कॉल उठा ली तो मिनटों में खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
जानिए भारत की सबसे पुरानी ईवीएम से लेकर आधुनिक मशीनों तक का सफर, कैसे बदली वोटिंग की तकनीक
भारत को क्यों कहा जाता है ‘उपमहाद्वीप’, जानिए इसके पीछे का रहस्य
उत्तर प्रदेश का ये पार्क देगा डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क को टक्कर
बिना रिचार्ज कितने दिन तक चालू रहेगी आपकी सिम? Jio, Airtel और Vi यूजर्स जानें ये बड़ा नियम
शादी के बाद आधार कार्ड में बदलना है सरनेम? जानिए आसान स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
अब एक्सप्रेसवे से पहचाना जाता है यूपी, गड्ढों की यादें हो गईं धुंधली
सेहत से हरियाली तक: योगी सरकार का सहजन अभियान बनेगा पोषण का पॉवर हाउस