Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

अयोध्या में गूंजा भक्ति का स्वर: सीएम योगी ने किया ‘हनुमत कथा मंडपम’ का लोकार्पण

News Desk
News Desk Senior Journalist
23 May 2025
02:14 AM
1 min read
48
अयोध्या में गूंजा भक्ति का स्वर: सीएम योगी ने किया ‘हनुमत कथा मंडपम’ का लोकार्पण


>अयोध्या: राम नगरी अयोध्या एक बार फिर भक्ति, आस्था और विकास के अद्भुत संगम की साक्षी बनी जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या का दौरा किया। सुबह 11:55 बजे उनका हेलिकॉप्टर रामकथा पार्क में उतरा, जहां से वे सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे।


>यहां गद्दीनशीन महंत प्रेम दास महाराज ने सीएम योगी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया गया और प्रतीक रूप में गदा भेंट की गई। मंदिर परिसर में आस्था का माहौल उस समय और भी भावुक हो गया जब मुख्यमंत्री ने श्रद्धा पूर्वक दर्शन किए और वहां उपस्थित संतों से आशीर्वाद लिया।


>मुख्यमंत्री योगी ने हनुमानगढ़ी में नवनिर्मित ‘हनुमत कथा मंडपम’ का लोकार्पण किया। पांच हजार लोगों की क्षमता वाले इस भव्य कथा मंडप के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने संत समाज के योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा,


>“2017 से पहले जब संत देश में यात्रा करते थे, तो उन्हें सम्मान नहीं मिलता था। लेकिन आज अयोध्या का नाम सुनते ही लोग श्रद्धा से नतमस्तक हो जाते हैं। यह वही अयोध्या है जो कभी अपने अस्तित्व की तलाश कर रही थी। हमने वादा किया था – राम लला आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, और आज वह संकल्प साकार हो रहा है।”


>मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि और सरयू घाट अब अयोध्या आने वालों के लिए अनिवार्य पड़ाव बन चुके हैं। उन्होंने कथा मंडप के निर्माण में योगदान देने वाले संतों को धन्यवाद देते हुए कहा,


>“हर एक पाई को बचा-बचाकर यह भव्य स्थल तैयार किया गया है। अब अयोध्या न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक भी बन चुकी है।”


>मुख्यमंत्री योगी का यह दौरा एक ओर जहां आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहा, वहीं दूसरी ओर यह संदेश भी दे गया कि उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अयोध्या अब प्रतीक्षा नहीं, प्रतिष्ठा की भूमि बन चुकी है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सात दिन बाद आई पहली रिपोर्ट, अब किस पर टिकेंगी निगाहें?
बिना जेब वाले कपड़े, फ्रिस्किंग और नई टीम... राम मंदिर में दान गिनती व्यवस्था में बड़े बदलाव
चांदी का हार और चरण पादुका चढ़ाने के बाद रसीद नहीं मिली? राम मंदिर मामले में SIT की जांच तेज
सरयू में स्नान बना काल, अंबेडकरनगर के युवक की डूबने से मौत
राम मंदिर दान राशि विवाद के बीच एसआईटी पहुंची परिसर, शिवपाल यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा जांच में चंपत राय समेत चार नामों पर फोकस, दूसरे दिन भी जारी रही पूछताछ
राम मंदिर दान विवाद के बीच नृपेंद्र मिश्र ने बताया, SIT जांच का असली मकसद क्या है
राम मंदिर दानपात्र विवाद में आया नया मोड़, छापेमारी में मिले लाखों रुपये
'सब बेईमान हैं, किस-किस का नाम गिनाऊं', राम मंदिर विवाद में महंत कमल नयन दास की टिप्पणी से बड़ी हलचल