Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के लोकभवन में योगी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू: कई अहम योजनाओं पर लग सकती है मोहर

News Desk
News Desk Senior Journalist
15 May 2025
12:22 AM
1 min read
46
लखनऊ के लोकभवन में योगी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू: कई अहम योजनाओं पर लग सकती है मोहर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोकभवन में आज योगी सरकार की अहम कैबिनेट बैठक शुरू हुई, जिसने कई दूरगामी और जनहितकारी प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाने की ओर कदम बढ़ाये जाने की उम्मीद है। यह बैठक न केवल शहरी नियोजन और अधोसंरचना के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है , बल्कि शिक्षा, कृषि और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करने का संकेत देती है।

कैबिनेट में प्रस्तावित भवन निर्माण उपविधि 2025 को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। इस उपविधि का उद्देश्य प्रदेश के शहरी विकास को नई दिशा देना है। इससे अव्यवस्थित और अनियोजित निर्माण पर रोक लगेगी, साथ ही हर शहर की संरचना अधिक सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बन सकेगी। इससे आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं में पारदर्शिता और गति आएगी।

बैठक में अमृत योजना के तहत नगरीय निकायों के अंशदान के बंटवारे पर भी विचार हो रहा है। इससे स्थानीय निकायों को आर्थिक संबल मिलेगा और वे बुनियादी सुविधाओं जैसे जल आपूर्ति, सीवरेज, और हरित क्षेत्र विकास में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।

बैठक में लखनऊ में प्रस्तावित सीड पार्क को मंजूरी मिलने की संभावना है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश को बीजों के मामले में दूसरे राज्यों पर निर्भरता से मुक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगी। इससे न केवल किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे, बल्कि बीज उत्पादन में नए रोजगार भी सृजित होंगे।

राज्य सरकार यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को भी हरी झंडी दे सकती है। इससे सरकारी विभागों में भर्ती की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और कुशल होगी। साथ ही यह युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा, विशेष रूप से तकनीकी और सेवा क्षेत्रों में।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?