Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात को दिया अंजाम : बेल्ट से गला घोटकर युवक की हत्या, शव खेत में फेंका

News Desk
News Desk Senior Journalist
05 May 2025
01:00 AM
1 min read
54
लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात को दिया अंजाम : बेल्ट से गला घोटकर युवक की हत्या, शव खेत में फेंका

लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के कुबहरा गांव में रविवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की गला घोंटकर हत्या की गई थी और शव को खेत में फेंक दिया गया था। मृतक की पहचान महेश के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि महेश शनिवार की रात अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि महेश के साथियों ने कथित रूप से बेल्ट से उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया और फिर शव को खेत में फेंक दिया।

रविवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो उन्हें वहां महेश का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने महेश के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि झगड़े के दौरान जानबूझकर हत्या की गई है।

नगराम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद और परिजनों के बयान के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं|

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?