Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

सलमान खान के दरवाज़े पर दस्तक देकर फंसी महिला, एक हफ्ते में दूसरा घुसपैठ का मामला

News Desk
News Desk Senior Journalist
22 May 2025
08:06 PM
1 min read
44
सलमान खान के दरवाज़े पर दस्तक देकर फंसी महिला, एक हफ्ते में दूसरा घुसपैठ का मामला


>मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ में घुसपैठ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। एक ही हफ्ते में दो अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा की गई घुसपैठ से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार को 36 वर्षीय महिला ईशा छाबड़िया को तब गिरफ्तार किया गया जब वह यह दावा करते हुए सलमान खान के फ्लैट तक पहुंच गई कि अभिनेता ने खुद उन्हें बुलाया है।


>ईशा, जो मुंबई के खार इलाके की रहने वाली है, सुबह के अंधेरे में गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसी और सीधे सलमान खान के दरवाजे तक पहुंच गई। उन्होंने दरवाज़े पर दस्तक भी दी। जब खान के स्टाफ ने पूछताछ की, तो यह साफ हुआ कि किसी ने उन्हें बुलाया नहीं था। इसके बाद तुरंत उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।


>इससे ठीक एक दिन पहले, 23 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह नामक युवक, जो छत्तीसगढ़ से आया था, मंगलवार को अपार्टमेंट के परिसर में घुस गया था। खान के लिए तैनात पुलिसकर्मी ने जब उसे वहां से जाने को कहा, तो उसने गुस्से में अपना मोबाइल फोन ज़मीन पर फेंककर तोड़ दिया। बाद में वह एक कार के पीछे छिपकर बिल्डिंग में घुसने की कोशिश करते पकड़ा गया और उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


>बांद्रा पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। दोनों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत ‘हाउस ट्रैस्पासिंग’ का मामला दर्ज किया गया है।


>गौरतलब है कि सलमान खान पहले से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के चलते Y-प्लस सुरक्षा के घेरे में हैं। इसके बावजूद लगातार हो रही ये घटनाएं उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताओं को जन्म दे रही हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लेह की बर्फीली वादियों से कोलकाता के रेड रोड तक, योग दिवस पर एक तस्वीर में दिखा पूरा भारत
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल से PM मोदी का संदेश
सदस्य नहीं होने के बावजूद G7 Summit में क्यों बुलाया जाता है भारत? जानिए इसके पीछे के बड़े कारण
21 जून के NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र की तैयारी तेज, सुरक्षा से लेकर समय तक हुए कई बदलाव
पिछले 15 दिनों में चुपचाप महंगे हो गए ये सामान, रोजमर्रा का खर्च बढ़ना तय
असम में लैंडिंग के कुछ सेकंड बाद हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का AN-32, 5 वायुसैनिक शहीद - सामने आया वीडियो
सरकार ने किया पेट्रोल पर राहत का ऐलान, E22 से E30 फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी हुई शून्य
नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, जनसेवा को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी कसौटी
29 रुपये बढ़ने के बाद भी नहीं मिली राहत, एलपीजी सिलेंडर की फिर बढ़ने वाली है कीमत - सरकार ने दिए संकेत