Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

24 जून को शिक्षक-कर्मचारी एकजुट – भूख हड़ताल व सत्याग्रह से सरकार को देंगे चेतावनी

लखनऊ से लेकर हर जिले में सरकार की अनदेखी के खिलाफ दिखेगा रोष
News Desk
News Desk Senior Journalist
22 May 2025
08:14 AM
1 min read
34
24 जून को शिक्षक-कर्मचारी एकजुट – भूख हड़ताल व सत्याग्रह से सरकार को देंगे चेतावनी


>राज्य के शिक्षक कर्मचारी एक बार फिर सरकार की उदासीनता के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार हैं। 24 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के हर जिले में, जिला मुख्यालयों पर भूख हड़ताल और सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय कर्मचारी-शिक्षक संयुक्तमोर्चा की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता वी.पी. मिश्रा ने नगर निगम कार्यालय में की।


>लखनऊ जनपद का मुख्य कार्यक्रम बी.एन. सिंह की प्रतिमा स्थल पर संपन्न होगा, जिसमें मोर्चे के वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मचारी-शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।


>मोर्चा के महासचिव शशि कुमार मिश्रा ने स्पष्ट किया कि 18 नवंबर 2024 को मुख्य सचिव से हुई वार्ता के बावजूद आज तक कार्यवृत्ति जारी नहीं हुई। 4 मार्च और 2 अप्रैल को मुख्यमंत्री व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखे गए, लेकिन कोई सार्थक कार्रवाई नहीं हुई। इससे कर्मचारियों और शिक्षकों के बीच गहरा असंतोष पनप चुका है।


>बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, रोडवेज, फार्मेसिस्ट फेडरेशन, राजकीय निगम, मेडिकल कॉलेज, माध्यमिक शिक्षक संघ सहित तमाम संगठनों के शीर्ष नेता शामिल हुए। यह साफ संकेत है कि संघर्ष अब केवल मांगों की नहीं, बल्कि सम्मान और भागीदारी की लड़ाई बन चुका है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?