Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

कार की टक्कर से भांजे की मौत, मामा गंभीर रूप से घायल , आरोपी फरार

अहमदपुर टोल प्लाजा पर कार छोड़कर भागे आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी
News Desk
News Desk Senior Journalist
20 May 2025
12:55 PM
1 min read
99
कार की टक्कर से भांजे की मौत, मामा गंभीर रूप से घायल , आरोपी फरार

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या नेशनल हाईवे पर अतरौली मोड़ के पास मंगलवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गए।

बरियारपुर गांव निवासी 30वर्षीय श्रुतेश कुमार वर्मा अपने  21 वर्षीय भांजे अमित उर्फ छोटू  निवासी बहादुरापुर, के साथ बाइक से सफदरगंज से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अतरौली मोड़ के पास पहुंचे, लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रुतेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सूचना पर पहुंची  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी कार सवार अहमदपुर टोल प्लाजा पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। कार छोड़कर फरार हुए आरोपियों की पहचान की जा रही है ।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें