Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

कुशल सर्जन की भांति भारतीय सेनाओं ने किया ऑपरेशन, चर्चाओं में राजनाथ सिंह का संबोधन

News Desk
News Desk Senior Journalist
20 May 2025
09:11 AM
1 min read
43
कुशल सर्जन की भांति भारतीय सेनाओं ने किया ऑपरेशन, चर्चाओं में राजनाथ सिंह का संबोधन


>ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है, इस ऑपरेशन की सफलता के बाद जब प्रदेश की राजधानी में देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन हुआ तो हर तरफ भारत माता की जय कारे ही सुनाई पड़ रहे थे, एक तरफ जय हनुमान और दूसरी तरफ भारत माता की जय से आज राजधानी गुंजायमान रही।


>रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन चर्चाओं में रहा, रक्षा मंत्री ने कहा भारतीय सेनाओं ने एक कुशल डॉक्टर और सर्जन की तरह काम किया है। जैसे एक कुशल सर्जन जहाँ बीमारी की जड़ मौजूद होती है वहीं अपने औजारों का इस्तेमाल करता है वैसे भारतीय सेनाओं ने भी बड़ी precision के आतंकवाद की जड़ों पर अपने हथियारों का इस्तेमाल किया है,मगर जैसा कि पाकिस्तान की आदत है कि वह जल्दी मानता नहीं है। उसने भारत की ज़मीन पर हमले करने के प्रयास करने प्रारम्भ किए, आम नागरिकों को निशाना बनाने का प्रयास किया गया। मंदिर, गुरुद्वारों और गिरजाघरों पर निशाना लगाया गया।


>रक्षा मंत्री ने बताया उसके जवाब में भारतीय सेनाओं ने जो कारवाई की है, उसने पाकिस्तान की फौज को घुटनों पर ला दिया,एक कुशल सर्जन की भांति भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन किया है, इसके लिए मैं उन्हें बहुत बहुत बधाई देता हूँ और उनका अभिनंदन करता हूँ,यह आप सबने भी महसूस किया होगा होगा कि सैनिक और डॉक्टर दोनों के काम और प्रतिबद्धता में काफ़ी समानताएं हैं। दोनों ही आम नागरिकों की रक्षा करते हैं। एक स्वास्थ्य की रक्षा करता है और दूसरा राष्ट्र की रक्षा करता है।


>रक्षा मंत्री ने कहा के सैनिक और डॉक्टर दोनों का डिसिप्लिन और ट्रेनिंग बड़ा ही कठोर होता है, दोनों को बड़ी नाजुक परिस्थिति में बड़े निर्णय लेने होते हैं। दोनों ही किसी भी आपातकाल के लिए हमेशा तैयार होते हैं, सैनिकों की भांति हमारे डॉक्टर्स भी अपनी ड्यूटी, अपने साहस और देश एवं समाज की सेवा के लिए जाने जाते हैं और सम्मान पाते हैं। डा. के एन सिंह ऐसे ही डॉक्टर थे जो सैनिक भाव से काम करते थे और कोविड के दौरान ही उनका निधन हुआ।

एक कुशल सर्जन की भांति भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन किया है, इसके लिए मैं उन्हें बहुत बहुत बधाई देता हूँ और उनका अभिनंदन करता हूँ, राजनाथ सिंह का संबोधन समाप्त होते ही भारत माता की जयकारों से पूरा प्रदेश गूंज उठा

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लेह की बर्फीली वादियों से कोलकाता के रेड रोड तक, योग दिवस पर एक तस्वीर में दिखा पूरा भारत
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल से PM मोदी का संदेश
सदस्य नहीं होने के बावजूद G7 Summit में क्यों बुलाया जाता है भारत? जानिए इसके पीछे के बड़े कारण
21 जून के NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र की तैयारी तेज, सुरक्षा से लेकर समय तक हुए कई बदलाव
पिछले 15 दिनों में चुपचाप महंगे हो गए ये सामान, रोजमर्रा का खर्च बढ़ना तय
असम में लैंडिंग के कुछ सेकंड बाद हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का AN-32, 5 वायुसैनिक शहीद - सामने आया वीडियो
सरकार ने किया पेट्रोल पर राहत का ऐलान, E22 से E30 फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी हुई शून्य
नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, जनसेवा को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी कसौटी
29 रुपये बढ़ने के बाद भी नहीं मिली राहत, एलपीजी सिलेंडर की फिर बढ़ने वाली है कीमत - सरकार ने दिए संकेत