>सूबे की राजधानी के लिए आज का दिन गौरवशाली रहा, दरअसल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस एकीकरण और परीक्षण सुविधा का उद्घाटन किया,लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, सहित सीएम योगी के प्रधान सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी , मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे।
>वही इस उदघाटन कार्यक्रम में सीएम योगी ने पाकिस्तान पर चुटकी भी ली, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब नई ऊंचाइयों को छू रहा है और यह रक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, तीनों सेनाओं को ऑपरेशन सिंदूर में योगदान के लिए बधाई दी और कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल अब लखनऊ में बनेगी, सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि हम आतंकवाद को पूरी तरह से कुचलने के लिए तैयार हैं और उसे उसकी ही भाषा में जवाब देंगे।
>सीएम ने यह भी कहा कि, "कोई पाकिस्तान से पूछे ब्रह्मोस की मार क्या होती है, प्रदेश के विकास पर बात करते हुए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में रक्षा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हो रहा है,50 हजार करोड़ रुपये का निवेश लाने और 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।
>वही सीएम ने यूपी को देश की सबसे बड़ी और तेज़ी से विकासशील इकोनॉमी बताया और कहा कि अब यूपी "बीमारू" राज्य नहीं रहा,यूपी में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे और मेट्रो संचालित हो रही हैं।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 390
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें