>एयर इंडिया की दिल्ली जा रही फ्लाइट AI-379 को शुक्रवार सुबह उस समय आपात स्थिति में फुकेत हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा, जब विमान के भीतर एक यात्री को बम की धमकी वाला नोट मिला। यह घटना उस समय हुई जब विमान थाईलैंड के फुकेत से भारत की राजधानी दिल्ली की ओर उड़ान भर चुका था।
>घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने आपातकालीन योजना को सक्रिय किया। फ्लाइट ट्रैकर Flightradar24 के अनुसार, विमान ने सुबह 9:30 बजे (स्थानीय समय) उड़ान भरी थी और अंडमान सागर के ऊपर एक लंबा चक्कर लगाकर पुनः फुकेत एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।
>विमान में सवार 156 यात्री सकुशल विमान से बाहर निकाले गए। थाई हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि बम की जानकारी मिलते ही आपातकालीन टीम सक्रिय हो गई और विमान की गहन तलाशी ली गई। प्रारंभिक जांच में विमान के भीतर कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।
>फिलहाल, उस यात्री से पूछताछ की जा रही है जिसे बम की धमकी वाला नोट मिला था। थाईलैंड की सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से जांच कर रही हैं कि यह नोट कहां से आया और इसकी सत्यता क्या है।
>इस घटना के एक दिन पहले ही, अहमदाबाद में एक एयर इंडिया विमान के क्रैश की दुखद घटना हुई थी जिसमें 240 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इन दो घटनाओं ने भारत और अंतरराष्ट्रीय हवाई सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।
>गौरतलब है कि भारत में पिछले साल करीब 1,000 झूठी बम धमकियों की रिपोर्ट आई थी जो कि वर्ष 2023 के मुकाबले 10 गुना अधिक है। इससे साफ जाहिर है कि एयरलाइनों और सुरक्षा एजेंसियों को अब और ज्यादा चौकस रहना होगा।
>एयर इंडिया की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
>
>(खबर अपडेट हो रही है।)
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 390
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें