>मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में शुक्रवार को बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विमान को तुरंत वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
>जैसे ही विमान सुरक्षित उतरा, उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट लगा दिया गया और बम निरोधक दस्ता व सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गईं।
>सभी यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद विमान और सामान की कई स्तरों पर जांच की गई। धमकी की विश्वसनीयता और स्रोत का पता लगाने के लिए जांच की गयी हालांकि जांच के बाद इसे अफवाह माना गया.।
>कुछ दिन पहले 12 नवंबर को इंडिगो एयरलाइंस को भी बम धमकी वाला ईमेल मिला था। उस ईमेल के बाद मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर सुरक्षा हाई अलर्ट पर रखी गई थी। बाद की जांच में वह धमकी फर्जी निकली थी, लेकिन इसने देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी थी।
>
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 390
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें