>बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव का जन्मदिन राजनीतिक दृष्टि से खास बन गया। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तेजस्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बिहार का आगामी मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया
>अखिलेश यादव ने सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा - बिहार के जनप्रिय नौकरी-नायक युवा नेता तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अनंत शुभकामनाएं।
>ध्यान देने वाली बात यह है कि सपा ने बिहार में एक भी उम्मीदवार नहीं उतारा, फिर भी अखिलेश यादव और सपा नेता लगातार महागठबंधन के लिए प्रचार कर रहे हैं। अखिलेश यादव 20 से अधिक रैलियां कर चुके हैं और आज भी चार और रैलियां प्रस्तावित है अखिलेश हर रैली में तेजस्वी को सीएम बनाने की अपील करते नज़र आ रहे है अखिलेश अपने संबोधनों में तेजस्वी को “नौकरी देने वाले युवा नेता” बताकर युवाओं से समर्थन मांगते दिखते हैं।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 291
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें