Friday, 10 July 2026 | Lucknow | 29°C

मोबाइल पर ओटीपी आया... लेकिन गैस सिलेंडर नहीं पहुंचा, अम्बेडकरनगर में उपभोक्ताओं की बढ़ी चिंता

उपभोक्ताओं का दावा- बुकिंग और ओटीपी मिलने के बाद भी तय समय पर नहीं हो रही गैस की डिलीवरी, एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर लोग
Bureau
Bureau News Desk
10 Jul 2026
02:34 PM
1 min read
मोबाइल पर ओटीपी आया... लेकिन गैस सिलेंडर नहीं पहुंचा, अम्बेडकरनगर में उपभोक्ताओं की बढ़ी चिंता
इमेज सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
बुकिंग और ओटीपी मिलने के बाद भी समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत।
अम्बेडकरनगर के कई इलाकों से उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी।
कुछ लोगों का कहना है कि एजेंसी के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
उपभोक्ताओं के अनुसार पहले से सुधार हुआ, लेकिन समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई।

अम्बेडकरनगर जिले में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें एक बार फिर सामने आने लगी हैं। गैस एजेंसियां जहां आपूर्ति व्यवस्था सामान्य होने का दावा कर रही हैं, वहीं कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने और मोबाइल पर ओटीपी मिलने के बाद भी उन्हें तय समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा। इसके चलते रोजमर्रा के घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

सुरजूपुर निवासी संतोष कुमार का कहना है कि उनके क्षेत्र में अभी भी समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार बुकिंग करने के बावजूद निर्धारित अवधि में सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होती, जिससे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह खबर भी पढ़े - खबर के बाद बदले हालात, परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई जवाबदेही तय करने की कवायद

इसी तरह जलालपुर क्षेत्र के निवासी वृजेश ने बताया कि उनके मोबाइल पर गैस डिलीवरी के लिए ओटीपी आने के बाद भी सिलेंडर नहीं पहुंचता। उनका कहना है कि कई बार एजेंसी के कार्यालय तक जाना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पाती।

मदनगढ़ निवासी राकेश के अनुसार पहले की तुलना में गैस आपूर्ति की स्थिति में कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन समय पर सिलेंडर मिलने की समस्या अब भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद निर्धारित समय से अधिक इंतजार करना पड़ रहा है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से रसोई का पूरा काम प्रभावित होता है। कई परिवारों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ती है, जबकि कुछ लोगों को गैस एजेंसी से लगातार संपर्क करना पड़ता है। उनका कहना है कि बुकिंग और ओटीपी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी यदि समय पर सिलेंडर न मिले तो इससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ जाती है।

उपभोक्ताओं ने मांग की है कि गैस एजेंसियां और संबंधित अधिकारी आपूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी करें तथा बुकिंग के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित कराएं। उनका कहना है कि इससे लोगों को अनावश्यक इंतजार और एजेंसियों के चक्कर लगाने से राहत मिल सकेगी।

Explore Related Topics

गैस सिलेंडर गैस बुकिंग ओटीपी एलपीजी अम्बेडकरनगर समाचार गैस एजेंसी रसोई गैस गैस डिलीवरी घरेलू गैस उत्तर प्रदेश

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News