कलेक्ट्रेट में दिखी अनोखी तस्वीर, डीएम ईशा प्रिया ने खुद संभाली सफाई की कमान

अंबेडकरनगर में विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान डीएम और एडीएम ने स्वयं श्रमदान कर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया स्वच्छता का संदेश।

 

 

स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण का संदेश देने के उद्देश्य से शनिवार को अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ईशा प्रिया और अपर जिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु ने स्वयं सफाई कार्य में भाग लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

 

यह खबर भी पढ़े - केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उमड़ा हजारों लोगों का सैलाब, योग के जरिए दिया स्वस्थ भारत का संदेश

 

विशेष अभियान के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे और उन्होंने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

यह खबर भी पढ़े - मुर्गी फार्म के पास युवक को मारी गोली, पुराने विवाद का मामला सामने आया

 

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल तथा आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने की अपील भी की।

 

यह खबर भी पढ़े - ट्रक का पीछा करते हुए पहुंची टैक्स टीम, जांच शुरू होते ही मौके पर बढ़ गया तनाव

 

अभियान के दौरान मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा समय-समय पर ऐसे अभियानों में सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


 

टैग्स :  अंबेडकरनगर स्वच्छता अभियान, डीएम ईशा प्रिया, एडीएम ज्योत्सना बंधु, कलेक्ट्रेट परिसर, अंबेडकरनगर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अनिश्चितता के बाद 5088 अभ्यर्थियों को मिला एक और मौका, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा
हॉर्न बजाती रही ट्रेन, गाने की तेज आवाज में बढ़ती रही कार... फिर 100 मीटर तक घिसटता चला गया वाहन
योग से शुरू हुई दिन की नई ऊर्जा, विदुषी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में छात्रों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
योग दिवस पर अम्बेडकरनगर में एक साथ जुटे छात्र, अधिकारी और नागरिक, दिया स्वास्थ्य का संदेश
ससुराल जा रहे परिवार को बदमाशों ने घेरा, विरोध करने पर युवक को पीटा और लूटी चैन
फूलों की होली, मलखंभ और लोक नृत्य से सजा अंबेडकरनगर, योग महोत्सव का भव्य आगाज
वीआईपी ड्यूटी पूरी कर लौट रहे पुलिसकर्मी की मौत
मुर्गी फार्म के पास युवक को मारी गोली, पुराने विवाद का मामला सामने आया
ट्रक का पीछा करते हुए पहुंची टैक्स टीम, जांच शुरू होते ही मौके पर बढ़ गया तनाव