अम्बेडकरनगर सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम

बसखारी थाना क्षेत्र के नई बाजार में हुए हादसे में घायल राजेंद्र प्रसाद की इलाज के दौरान मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

अम्बेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र स्थित नई बाजार में सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान हंसवर थाना क्षेत्र के टंडवा धारूपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है।  जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम नई बाजार इलाके में एक सड़क दुर्घटना में राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि हादसा अनियंत्रित बाइक की टक्कर के कारण हुआ था।

 

टेंट का पोल उतारते वक्त हुआ ऐसा हादसा, अंबेडकरनगर में ई-रिक्शा चालक की मौत

 

घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। हालांकि, चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। राजेंद्र प्रसाद की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद दुख का माहौल है।

 

बसखारी थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


 

टैग्स :  अम्बेडकरनगर, सड़क हादसा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

टेंट का पोल उतारते वक्त हुआ ऐसा हादसा, अंबेडकरनगर में ई-रिक्शा चालक की मौत
रजिस्ट्री का काम निजी कंपनियों को सौंपने के प्रस्ताव पर भड़के अधिवक्ता, बड़े आंदोलन की चेतावनी
तिलक और मिठाई से हुआ अम्बेडकरनगर के स्कूलों में बच्चों का स्वागत
मोहर्रम से पहले अम्बेडकरनगर की सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा
UP SI भर्ती के बीच अम्बेडकरनगर पहुंचीं एसपी प्राची सिंह, अभ्यर्थियों की सुविधाओं पर दिया विशेष जोर
टांडा के बुनकरों को लेकर सपा सड़क पर, फर्जी बिलिंग और उत्पीड़न का लगाया आरोप
बिना आंधी-पानी अचानक सड़क पर गिरा विशाल पेड़, अम्बेडकरनगर में घंटों तक थमा आवागमन
दिनदहाड़े दुकान की तिजोरी तक पहुंचा चोर, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत
आज खत्म हो रहा मलमास, शिवबाबा धाम में सुबह से उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब