>पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर को देवरिया इंडस्ट्रियल प्लॉट घोटाले से जुड़े पुराने मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन पर वर्ष 1999 में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज़ और गलत जानकारी के आधार पर औद्योगिक भूखंड आवंटित कराने का आरोप है।
>पुलिस के अनुसार, जांच में पाया गया कि पूर्व अधिकारी पर फर्जी पहचान का उपयोग करते हुए प्लॉट लेने, संपत्ति विवरण छिपाने और अधिकारियों पर अवैध दबाव बनाने के आरोप दर्ज हैं। मामला उस समय का है जब देवरिया में औद्योगिक प्लॉट आवंटन के लिए आवेदन किए गए थे। आरोप है कि गलत जानकारी देकर आवंटन प्रक्रिया को प्रभावित किया गया।
>अमिताभ ठाकुर पर राज्य के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, दुरुपयोग और दस्तावेज़ों में हेरफेर से जुड़े अन्य मामले भी दर्ज हैं। इससे पहले गोंडा में हथियार लाइसेंस अनियमितता प्रकरण में भी उनका नाम चर्चा में रहा था। जांच एजेंसियों ने उपलब्ध दस्तावेजों और गवाही के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया। अधिकारियों ने बताया कि देवरिया प्रकरण में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और संबंधित साक्ष्यों की जांच जारी रहेगी।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 390
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें