Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

अमरोहा की अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट

News Desk
News Desk Senior Journalist
16 Jun 2025
02:28 AM
1 min read
148
अमरोहा की अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट


>अमरोहा जिले में शुक्रवार सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। अतरासी गांव से महज 2 किलोमीटर दूर जंगल में स्थित इस फैक्ट्री में हुए धमाके से इमारत और टीनशेड पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गए। हादसे में 5 महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।


>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री में उस समय लगभग 25 मजदूर – महिलाएं और पुरुष काम कर रहे थे। तभी एक मजदूर के बच्चे द्वारा पटाखा जलाने से पास में रखे बारूद में आग लग गई। इसके बाद लगातार करीब 15 मिनट तक जोरदार धमाके होते रहे। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, और फैक्ट्री का मलबा 300 मीटर दूर तक बिखर गया।


>चीख-पुकार सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने तुरंत मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया। डीएम निधि गुप्ता और एसपी अमित कुमार आनंद खुद मौके पर पहुंचकर राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। फायर ब्रिगेड की टीमें भी राहत-बचाव में जुटी हैं।


>जांच में सामने आया है कि यह पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह अवैध थी – न तो इसका लाइसेंस था और न ही कोई सुरक्षा उपाय। अधिकारियों ने इलाके को सील कर दिया है और फैक्ट्री संचालक की तलाश की जा रही है। विस्फोट के कारणों की गहन जांच के आदेश दे दिए गए हैं।


>स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे, जिसकी सूचना अधिकारियों को पहले से थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले 1 मई को भावली गांव में भी अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था, जिसमें एक बच्चा झुलस गया था। लोगों ने तब भी प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया था।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

शिलांग में राजनाथ सिंह, तेजपुर में सेना प्रमुख और कोलकाता में नौसेना प्रमुख, योग दिवस पर दिखी अलग तस्वीर
भारत की क्लीन इकॉनमी पर आधारित नया इंडेक्स फंड लॉन्च, NFO 5 जून से
सीजेरियन प्रसव के चार दिन बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल में हंगामा; जांच के दौरान ओटी सील
अमरोहा में अवैध भ्रूण लिंग जांच केंद्र का भंडाफोड़, 13 लोगों पर मुकदमा - गिरफ्तार आरोपी थाने से जमानत पर रिहा
बिजली चोरी की जांच करने गई टीम से मारपीट, जानकीपुरम में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर असम की युवती से दुष्कर्म, अमरोहा में जबरन गर्भपात और धर्म परिवर्तन का आरोप
तेल संकट से दुनिया में त्राहिमाम, कई देशों में आसमान छूते दाम - भारत में अब भी सबसे कम असर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर
दिल्ली में हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम लागू, पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला