समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की सैफई में आयोजित शादी के दौरान मंगलवार को यादव परिवार की एकजुटता स्पष्ट रूप से दिखी। समारोह में बीजेपी नेता और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भी शामिल हुईं, जहां उनके अखिलेश यादव के पैर छूने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं।
विवाह समारोह इटावा के सैफई में आयोजित किया गया, जिसमें यादव परिवार के सभी प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। सपा के सांसदों, विधायकों और कई राजनीतिक हस्तियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
अपर्णा यादव अपने पति प्रतीक यादव और बेटी के साथ समारोह में पहुंचीं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पैर छुए। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मिलते ही अपर्णा और प्रतीक यादव ने अखिलेश यादव को प्रणाम किया, जिसके बाद अखिलेश ने दोनों का स्वागत किया।
परिवार के भीतर सौहार्द का संदेश देते हुए अपर्णा यादव ने डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और शिवपाल सिंह यादव सहित अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। बाद में उन्होंने दूल्हे आर्यन यादव और दुल्हन सेरिंग को आशीर्वाद दिया।
राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पारिवारिक संबंधों की झलक इस समारोह में स्पष्ट दिखी। अपर्णा यादव वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं, जिसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बावजूद, अपर्णा और अखिलेश परिवार के बीच सार्वजनिक रूप से कभी भी बयानबाज़ी नहीं हुई है।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 263
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें