Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किये दर्शन व पूजन

Ayodhya News: अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि परिसर और मां अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन व पूजन किया।
News Desk
News Desk Senior Journalist
31 Dec 2025
06:56 PM
1 min read
213
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किये दर्शन व पूजन


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अयोध्या पहुंचकर प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन किया। दोनों नेताओं ने हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।


>प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचे, जहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता हनुमानगढ़ी पहुंचे और संकट मोचन हनुमान के दर्शन-पूजन किए।


>हनुमानगढ़ी से निकलकर मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां प्रभु श्रीरामलला मंदिर और राम दरबार में हाजिरी लगाई गई, आरती उतारी गई और मंदिर की परिक्रमा की गई। दोनों नेताओं ने जनकल्याण और प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की।


>इसके उपरांत मां अन्नपूर्णा मंदिर में विधिवत पूजन के साथ मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा का आरोहण किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान मंत्रोच्चार और जय श्रीराम के उद्घोष से परिसर गूंजता रहा। दर्शन-पूजन के बाद मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री का अभिवादन किया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सात दिन बाद आई पहली रिपोर्ट, अब किस पर टिकेंगी निगाहें?
बिना जेब वाले कपड़े, फ्रिस्किंग और नई टीम... राम मंदिर में दान गिनती व्यवस्था में बड़े बदलाव
चांदी का हार और चरण पादुका चढ़ाने के बाद रसीद नहीं मिली? राम मंदिर मामले में SIT की जांच तेज
सरयू में स्नान बना काल, अंबेडकरनगर के युवक की डूबने से मौत
राम मंदिर दान राशि विवाद के बीच एसआईटी पहुंची परिसर, शिवपाल यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा जांच में चंपत राय समेत चार नामों पर फोकस, दूसरे दिन भी जारी रही पूछताछ
राम मंदिर दान विवाद के बीच नृपेंद्र मिश्र ने बताया, SIT जांच का असली मकसद क्या है
राम मंदिर दानपात्र विवाद में आया नया मोड़, छापेमारी में मिले लाखों रुपये
'सब बेईमान हैं, किस-किस का नाम गिनाऊं', राम मंदिर विवाद में महंत कमल नयन दास की टिप्पणी से बड़ी हलचल