अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं गरीब कल्याण योजनाएं - बोले सतीश शर्मा

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, बूथ प्रबंधन और संगठन की भूमिका पर हुआ मंथन।

 

खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि गरीबों के कल्याण से ही देश के विकास का मार्ग प्रशस्त होता है और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। वह रविवार को सुरजा रिजॉर्ट में आयोजित भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

 

राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना और आवास योजना समेत विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण कराने में भी सहयोग कर रहा है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिना भेदभाव के गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। साथ ही दलित, शोषित, पीड़ित और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

 

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन की शुरुआत भोर में योगाभ्यास और व्यायाम से हुई, जिसमें सभी प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। इसके बाद आयोजित विभिन्न सत्रों में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।

 

भाजपा प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने बूथ प्रबंधन विषय पर अपने विचार रखे। वहीं क्षेत्रीय मंत्री विनोद पटेल ने “विचार परिवार” विषय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला।

 

राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री एवं वर्ग प्रभारी नीरज सिंह, जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा, एससी-एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह समेत पार्टी और संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 

टैग्स :  बाराबंकी, भाजपा प्रशिक्षण वर्ग, सतीश शर्मा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें
कंप्यूटर लैब से एचपीवी टीकाकरण तक, बाराबंकी की बेटियों के लिए राज्यपाल की नई पहल
शवगृह में चादर हटाते ही सामने आया बेटे का चेहरा, सीएचसी कर्मचारी पिता हुए बेसुध
मुख्तार के करीबी जफर उर्फ चंदा को अदालत से झटका, गाजीपुर की कुर्क संपत्ति रहेगी जब्त
बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह, न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने हड़ताल से बचने की दी सलाह
बड़े मंगल पर प्रशासनिक अधिकारियों का अलग अंदाज, डीएम-एसपी ने भक्तों को कराया प्रसाद ग्रहण
बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन चुनाव में रमन द्विवेदी की मिली बड़ी जीत, 297 मतों से बने अध्यक्ष