खनन से लेकर अपराध तक भाजपा नेता ने उठाए कई सवाल, पुलिस कमिश्नर से की बीबीडी थाना प्रभारी को हटाने की मांग

खनन माफियाओं से मिलीभगत, अवैध मौरंग मंडी, महिलाओं पर कार्रवाई और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कमिश्नर को सौंपा शिकायत पत्र, थाना प्रभारी को हटाने की मांग।

 

राजधानी के बीबीडी थाना क्षेत्र को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। भाजपा चिनहट मंडल अध्यक्ष अक्षय मौर्य ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ को शिकायती पत्र सौंपकर बीबीडी थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। शिकायत में अवैध खनन, अपराध नियंत्रण, पार्श्वनाथ सिटी विवाद और अवैध मौरंग मंडी समेत कई मुद्दों को उठाते हुए थाना प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग की गई है।

 

 

अक्षय मौर्य द्वारा दिए गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि बीबीडी थाना क्षेत्र के देवरिया फुसलैना गांव में पिछले कई महीनों से बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, नदी किनारे मशीनों और डंपरों की मदद से मिट्टी निकाली गई, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर खनन स्थानीय पुलिस की जानकारी या संरक्षण के बिना संभव नहीं हो सकता। इस संबंध में पहले भी संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष शिकायत किए जाने का उल्लेख किया गया है।

 

शिकायत पत्र में दावा किया गया है कि सरकारी भूमि और नदी किनारे की करोड़ों रुपये मूल्य की मिट्टी का अवैध रूप से उपयोग किया गया। आरोप लगाया गया कि खनन में लगी गाड़ियां थाना क्षेत्र से होकर गुजरती रहीं, लेकिन उन्हें रोकने के बजाय संरक्षण दिया गया। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी होने का भी उल्लेख किया गया है।

 

भाजपा नेता ने अयोध्या रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी का मामला भी शिकायत पत्र में उठाया है। आरोप लगाया गया है कि सोसाइटी की बाउंड्री वॉल तोड़े जाने की शिकायत के बाद विरोध करने वाली महिलाओं के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ा है। शिकायत में कहा गया है कि इस कार्रवाई से सरकार की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

 


अक्षय मौर्य भाजपा मंडल अध्यक्ष सेमरा

 

अक्षय मौर्य ने किसान पथ के किनारे अवैध मौरंग मंडी संचालित होने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, लेकिन इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

 

शिकायत पत्र में 9 जून को सराय शेख शिवनगर कॉलोनी में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया गया है कि कई दिनों तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके अलावा भी कई मामलों का उल्लेख करते हुए थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई गई है।

 

अक्षय मौर्य ने पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और बीबीडी थाना प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ बीबीडी थाने के बाहर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और अनशन किया जाएगा।

 


 

टैग्स :  बीबीडी थाना, अक्षय मौर्य, भाजपा चिनहट मंडल अध्यक्ष, अवैध खनन, पुलिस कमिश्नर लखनऊ, बीबीडी थाना प्रभारी, पार्श्वनाथ सिटी, लखनऊ

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दो साल से बैठकें नहीं, कर्मचारियों के बढ़ते आक्रोश पर संयुक्त परिषद ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
हजारों छात्राओं को मिलेगा लाभ, योगी सरकार ने तैयार किया 18 सूत्रीय प्लान
'सिर्फ 400 रुपये खर्च हुए, न सिफारिश न घूस', यूपी पुलिस भर्ती के चयनित युवाओं ने साझा किया अनुभव
अब गोशालाओं से घर-घर पहुंचेगा 'जहर मुक्त भोजन', यूपी में शुरू होगा मेगा अभियान
अयोध्या में सुबह-सुबह CBI की दस्तक, बाद में सामने आया 7 करोड़ के घोटाले का मामला
चिनहट थाना क्षेत्र से हुआ अवैध खनन और बीबीडी थाना क्षेत्र से हुई निकासी
एक OTP और वर्षों की बचत खत्म! लखनऊ के गांव में लोगों को समझाई गई साइबर ठगी की पूरी कहानी
115 सीटों के समीकरण पर सपा की नजर, ब्राह्मण नेताओं संग आज होगा मंथन
बड़े मंगल पर लखनऊ पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, शिव शक्ति धाम मंदिर में की पूजा