Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

भदोही में 1 करोड़ की ड्रग्स की गयी बरामद, तस्कर गिरफ्तार

UP News: भदोही में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1.010 किलोग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।
News Desk
News Desk Senior Journalist
14 Dec 2025
09:51 AM
1 min read
187
भदोही में 1 करोड़ की ड्रग्स की गयी बरामद, तस्कर गिरफ्तार


>उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स  और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये की एमडीएमए ड्रग्स जब्त की है। इस ऑपरेशन में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी फरार है।


>एएनटीएफ लखनऊ/कानपुर यूनिट और भदोही पुलिस की संयुक्त टीम ने सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के महजूदा गांव में एक घर पर छापा मारकर विजय कुमार दूबे को गिरफ्तार किया। भदोही के अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि एमडीएमए, जिसे आमतौर पर एक्स्टसी या मॉली कहा जाता है, एक अवैध सिंथेटिक ड्रग है जो मतिभ्रमकारी और उत्तेजक दोनों प्रभाव डालती है।


>पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के कब्जे से 1.010 किलोग्राम एमडीएमए के अलावा दो लैबोरेट्री रिएजेंट की कांच की बोतलें, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि ड्रग्स की बिक्री के लिए ‘गर्दा’ कोड वर्ड का इस्तेमाल किया जाता था। उसने यह भी बताया कि केमिकल्स लक्ष्मी नारायण ट्रेडिंग कंपनी के नाम से उन्नाव की एक फर्म से मंगाए जाते थे।


>इस मामले में अभियुक्त के विरुद्ध सुरियावां थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी प्रज्ज्वल मिश्रा उर्फ विक्की की तलाश जारी है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जौनपुर के किसान की बेटी पूजा बनी असिस्टेंट कमांडेंट
इटावा की मंत्रवती शाक्य बनीं ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल
योगी सरकार के साइबर कमांडो करेंगे साइबर अपराधियों का काम तमाम
योगी सरकार के प्रयास से लौटा सनातन का वैभव
योगी सरकार के फैसलों ने कृषि से इंडस्ट्री तक दौड़ाया यूपी में विकास का पहिया
यूपी में भीषण ठंड और कोहरा, कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम
कोडीन युक्त कफ सिरप कांड के बाद FSDA सतर्क, थोक दवा लाइसेंस प्रणाली सख्त करने का प्रस्ताव
कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
सीएम योगी की प्रेरणा से गल्फ कंट्रीज के मार्केट में धाक जमाएंगी यूपी की बेटियां