Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दो चरणों में मतदान, 14 लाख फर्स्ट टाइम वोटर्स

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जानें कब होगा मतदान और कैसे चुनाव आयोग बना रहा इसे हर स्तर पर सुरक्षित और पारदर्शी।
News Desk
News Desk Senior Journalist
06 Oct 2025
05:18 AM
1 min read
59
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दो चरणों में मतदान, 14 लाख फर्स्ट टाइम वोटर्स


>बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर, दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।


>मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए CAPF को पहले से तैनात किया जाएगा, सभी अधिकारियों को पूरी तरह निष्पक्ष काम करना होगा और फर्जी खबरों को तुरंत खंडित किया जाएगा।


>मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा उपाय


    >
  • EVM पर उम्मीदवारों की रंगीन फोटो और बड़े अक्षरों में नाम

  • प्रत्येक मतदान केंद्र पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे

  • मतदान केंद्र के 100 मीटर दूरी पर उम्मीदवारों के बूथ बने होंगे

  • बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए ग्राउंड फ्लोर पोलिंग स्टेशन

  • ड्रग्स, शराब और नकदी लेन-देन पर सख्त निगरानी


>फेक न्यूज पर कड़ी नजर


>चुनाव आयोग ने बताया कि किसी भी फेक न्यूज या सोशल मीडिया अफवाह को तुरंत काउंटर किया जाएगा। इसके लिए 17 नए इनिशिएटिव लागू किए जा रहे हैं, जो भविष्य में पूरे देश के चुनावों के लिए मॉडल बनेंगे।


>मतदाता सूची में सुधार और डिजिटल सुरक्षा


    >
  • 22 साल बाद मतदाता सूची में बड़ा सुधार

  • नए मतदाता और जिनका पता बदला, उन्हें नया वोटर कार्ड मिलेगा

  • मतदान के दौरान फोन जमा कर वोटिंग करना सुनिश्चित

  • चुनाव आयोग की तरफ से मदर ऑफ ऑल ऐप का प्रयोग होगा, 40 अलग-अलग ऐप्स को एक जगह समन्वित किया जाएगा

  • पोस्टल बैलेट्स की गिनती EVM के अंतिम दो राउंड से पहले अनिवार्य होगी


>चुनाव आयोग द्वारा बताये मुख्य पॉइंट्स:


  • >

    बिहार में इस बार लगभग 14 लाख फर्स्ट टाइम वोटर्स होंगे


  • >

    मतदान केंद्र पर सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए बूथ लेवल एजेंट्स को विशेष प्रशिक्षण दिया गया


  • >चुनाव आयोग का कहना है कि बिहार चुनाव आने वाले समय में देश के सभी चुनावों के लिए एक आदर्श उदाहरण बनेगा

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

खान सर और तीन स्टाफ को मिली राहत, अब 25 जून को होगी अहम सुनवाई
नुसरत करेंगी ज्वाइन नौकरी पर क्या हिजाब विवाद पर खत्म होगी राजनीती ?
नितीश कुमार के हिजाब मामले पर क्या बोले नुसरत के कॉलेज प्रिंसिपल
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद झट से हुआ विभागों का बंटवारा
नितीश कुमार पर इकरा हसन और प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया
सीवान सड़क हादसा: गश्ती के दौरान BSAP जवान की मौत
कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने दिया विवादित बयान, अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में विधायकों और MLC को 8,300 रुपये मिलेगा मासिक टेलीफोन भत्ता, राज्यपाल ने 11 बिलों को मंजूरी दी
तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण से अनुपस्थित, एनडीए ने उठाए सवाल