बिहार बोर्ड ने शुरू की फ्री JEE-NEET कोचिंग योजना

Education News: BSEB ने JEE-NEET मुफ्त कोचिंग योजना 2025 के लिए आवेदन शुरू किए। 30 नवंबर तक फॉर्म भरें। सुपर 50 आवासीय व गैर-आवासीय कोचिंग के लिए परीक्षा 12 दिसंबर को प्रस्तावित।


>बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपनी वार्षिक मुफ्त कोचिंग योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


>बोर्ड की इस पहल के तहत छात्रों को JEE और NEET की दो साल की तैयारी बिना किसी शुल्क के कराई जाएगी। योजना में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को पहले एक लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट इंटरव्यू के बाद जारी की जाएगी।


>बोर्ड के अनुसार, यह योजना केवल उन विद्यार्थियों के लिए है जो 2026 में 10वीं की परीक्षा देने जा रहे हैं और 11वीं में बिहार बोर्ड से संबद्ध +2 स्कूलों में दाखिला लेना चाहते हैं। आवेदक BSEB, CBSE, ICSE सहित किसी भी बोर्ड से हो सकते हैं।


>कोचिंग दो मॉडल पर आधारित होगी पटना स्थित आवासीय सुपर 50 और राज्य के नौ प्रमंडलों में संचालित गैर-आवासीय केंद्र। प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा 12 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।


>आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल coaching.biharboardonline.com/index पर चल रही है, जहां विद्यार्थी फॉर्म भरकर प्रिंटआउट सुरक्षित रख सकते हैं।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को दी बधाई, कहा- मेहनत और अनुशासन का परिणाम
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: 97.83% के साथ कशिश वर्मा बने प्रदेश टॉपर, सीतापुर के 13 छात्र टॉप-10 में
UP Board Result 2026 Declared: 12वीं में लड़कियों का दबदबा, टॉपर्स लिस्ट और प्रतिशत जाने
जल्द आने वाले हैं CBSE 10वीं के रिजल्ट, जानें चेक करने का आसान तरीका
यूपी में गणतंत्र दिवस से पहले चमकेंगे परिषदीय विद्यालय
NBEMS ने 2026 की परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, जानिए कौन-सी परीक्षा कब होगी
UPSC ने CDS-I 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी
उत्तर प्रदेश में 04 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा भारतीय भाषा उत्सव, आदेश जारी
हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का एग्जाम टाइमटेबल