Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

बिहार चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन का आया बड़ा फैसला, एजेंसियों को जारी किये निर्देश

Bihar News: बिहार में चुनावी बिसात बिछ चुकी है, लेकिन इस बार मुकाबला सिर्फ वोटों का नहीं ईमानदारी बनाम प्रलोभन का भी होने वाला है। चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने ऐसा कदम उठाया है जिसने सभी राजनीतिक दलों की धड़कनें तेज कर दी हैं।
News Desk
News Desk Senior Journalist
15 Oct 2025
01:00 AM
1 min read
115
बिहार चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन का आया बड़ा फैसला, एजेंसियों को जारी किये निर्देश


>बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग एक्शन मोड में आ गया है। आयोग ने साफ संदेश दिया है कि इस बार चुनाव में धनबल, शराब, नशीली वस्तुओं और मुफ्त सामान के ज़रिए वोटरों को प्रभावित करने की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए आयोग ने सभी प्रवर्तन एजेंसियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।


>निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और आठ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य पुलिस विभाग, आयकर विभाग, राज्य शराब विभाग, RBI, CGST, SGST, DRI, ED, NCB, RPF, CISF, SSB, BCAS, AAI, डाक विभाग, वन विभाग और सहकारी विभाग जैसी एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।


>चुनाव व्यय पर्यवेक्षकों को उम्मीदवारों के खर्च पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाकर व्यय निगरानी टीमों से नियमित मुलाकात करेंगे और हर गतिविधि की रिपोर्ट आयोग को देंगे। इसके साथ ही फ्लाइंग स्क्वॉड, सर्विलांस टीमें और वीडियो मॉनिटरिंग यूनिट्स को 24 घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।


>निर्वाचन आयोग ने इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ESMS) को एक्टिव किया है, ताकि चुनाव के दौरान की गई जब्तियों की रीयल टाइम रिपोर्टिंग की जा सके। अब तक विभिन्न एजेंसियों ने नकद, शराब, नशीली दवाओं और मुफ्त वस्तुओं की कुल 33.97 करोड़ रुपये मूल्य की जब्ती की है — जो आयोग की सख्ती का सीधा संकेत है।


>निर्वाचन आयोग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न न झेलना पड़े।
किसी भी उल्लंघन या अवैध गतिविधि की जानकारी आम नागरिक C-Vigil App के माध्यम से दे सकते हैं।


>आयोग के उप निदेशक पवन ने कहा  “हमारा उद्देश्य साफ और निष्पक्ष चुनाव कराना है। सभी प्रवर्तन एजेंसियां अलर्ट हैं और किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।”

बिहार में कब होंगे चुनाव?


>निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है।


    >
  • पहला चरण मतदान: 6 नवंबर

  • दूसरा चरण मतदान: 11 नवंबर

  • मतगणना और परिणाम घोषणा: 14 नवंबर


>नामांकन प्रक्रिया भी तय कर दी गई है :- 


  • >

    पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर,


  • >दूसरे चरण के लिए 20 अक्टूबर, जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि क्रमशः 20 अक्टूबर और 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

खान सर और तीन स्टाफ को मिली राहत, अब 25 जून को होगी अहम सुनवाई
नुसरत करेंगी ज्वाइन नौकरी पर क्या हिजाब विवाद पर खत्म होगी राजनीती ?
नितीश कुमार के हिजाब मामले पर क्या बोले नुसरत के कॉलेज प्रिंसिपल
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद झट से हुआ विभागों का बंटवारा
नितीश कुमार पर इकरा हसन और प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया
सीवान सड़क हादसा: गश्ती के दौरान BSAP जवान की मौत
कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने दिया विवादित बयान, अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में विधायकों और MLC को 8,300 रुपये मिलेगा मासिक टेलीफोन भत्ता, राज्यपाल ने 11 बिलों को मंजूरी दी
तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण से अनुपस्थित, एनडीए ने उठाए सवाल