>भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने रविवार को जिला कार्यालय में विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या कार्यालय परिसर में मौजूद रही।
>जिला अध्यक्ष पद संभालने के लिए राम सिंह वर्मा रविवार सुबह भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां हवन-पूजन के साथ कार्यभार ग्रहण प्रक्रिया शुरू हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने मंत्रोच्चार के बीच उन्हें औपचारिक रूप से पदभार सौंपा। कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में कई वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
>खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय रणनीति बनानी होगी। एमएलसी और जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि संगठन ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष बनाकर यह संदेश दिया है कि भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता के योगदान को महत्व देती है।
>समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, एससी-एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने संबोधन में नव-निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।
>कार्यभार ग्रहण के बाद राम सिंह वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। साथ ही पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 390
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें