चलती ट्रेन में भाजपा नेता के साथ हुई भावनात्मक लूट

News Desk 22 Jul 2025, 10:35 PM 1 min read
चलती ट्रेन में भाजपा नेता के साथ हुई भावनात्मक लूट


>मां की अंतिम यात्रा पर निकले थे, पर क्या पता था कि रास्ते में अस्थियों का कलश भी चोरी हो जाएगा! मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी बीजेपी नेता देवेंद्र ईनाणी के साथ ट्रेन में जो घटना घटी, उसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। नेता जी अपनी मां और अन्य परिजनों की अस्थियों का विसर्जन करने हरिद्वार जा रहे थे। लेकिन जैसे ही ट्रेन उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट स्टेशन के पास पहुंची, एक शातिर चोर ने चलती ट्रेन में अस्थि-कलश से भरा बैग चुरा लिया।


>बीजेपी नेता की सतर्कता और यात्रियों की सक्रियता से चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बाद में उसे जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) को सौंप दिया गया। इस घटना ने ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और भावनात्मक संवेदनशीलता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


>घटना 20 जुलाई की रात की है। देवेंद्र ईनाणी अपने परिवार के 8 सदस्यों के साथ इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर से ऋषिकेश एक्सप्रेस में सवार हुए थे। रात करीब 4 बजे के आसपास जब ट्रेन मुरैना और आगरा कैंट स्टेशनों के बीच थी, तब एक व्यक्ति बगल वाले कोच (S-4) से उनके डिब्बे (S-2) में आया और अस्थियों से भरा बैग चुराने की कोशिश करने लगा। लेकिन तभी देवेंद्र की नींद खुल गई और उन्होंने चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। शोर सुनकर बाकी यात्री भी जाग गए और मदद को दौड़े।


>घटना से आक्रोशित यात्रियों ने चोर की पिटाई भी की और ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर रुकते ही उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान ट्रेन के शौचालय में दो खाली पर्स मिले और एक अन्य यात्री ने बताया कि उसका मोबाइल ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया था।


>पकड़ा गया आरोपी ग्वालियर का रहने वाला है। राजकीय रेलवे पुलिस उसकी पहचान और आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है। बाकी यात्री अपनी यात्रा पर आगे बढ़ गए, लेकिन जिनका फोन चोरी हुआ था वे व्यक्ति आगरा कैंट स्टेशन पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रुक गए।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लखनऊ हादसे के अगले दिन आगरा में बढ़ी बेचैनी, धुआं उठते ही कोचिंग से बाहर निकाले गए छात्र
'सिर्फ नाम बदला, काम नहीं हुआ', अखिलेश के बयान के बाद सरकार ने बताया कितना बना म्यूजियम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फर्जी नाम से भेजी गई शिकायत, आगरा में एक ही परिवार के तीन लोगों पर मुकदमा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: कंटेनर में पीछे से घुसी कार, तीन की मौत, पांच घायल
आगरा में पानी संकट पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, खाली बर्तन रख सड़क जाम
यूपी बना विश्वास का प्रतीक, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी: मुख्यमंत्री योगी
ताजमहल का टिकट सिर्फ ₹30? एएसआई की पायलट वेबसाइट से टूरिस्ट हुए कन्फ्यूज, असली साइट क्या है जानिए
गुस्साई मंत्री बोलीं- ‘सीएम योगी से करूंगी शिकायत
वैष्णो देवी यात्रा में दर्दनाक हादसा: आगरा के परिवार के 3 सदस्य की मौत, 1 अब भी लापता