Wednesday, 01 July 2026 | Lucknow | 29°C

ऑर्डर कैंसिल कराने की कीमत पड़ी भारी, ब्लिंकिट स्टोर पर युवक से मारपीट - 12 लोगों पर एफआईआर

सामान डिलीवर न होने की शिकायत लेकर स्टोर पहुंचे थे पीड़ित, डिलीवरी पार्टनर और अन्य लोगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप; पुलिस ने जांच शुरू की।
Bureau
Bureau News Desk
30 Jun 2026
01:11 PM
1 min read
ऑर्डर कैंसिल कराने की कीमत पड़ी भारी, ब्लिंकिट स्टोर पर युवक से मारपीट - 12 लोगों पर एफआईआर
लखनऊ संवाददाता (प्रदीप यादव) - इमेज सोर्स एआई
हाइलाइट्स
ब्लिंकिट स्टोर पर शिकायत करने पहुंचे युवक ने मारपीट का आरोप लगाया।
पीड़ित के अनुसार, ऐप पर ऑर्डर डिलीवर दिखा, लेकिन सामान नहीं मिला।
दो नामजद समेत करीब 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
शिकायतकर्ता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।

राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी ब्लिंकिट के एक स्टोर पर ऑर्डर को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एक ग्राहक ने आरोप लगाया है कि ऑर्डर संबंधी शिकायत दर्ज कराने स्टोर पहुंचने पर उसके और उसके भाई के साथ डिलीवरी पार्टनरों एवं उनके साथियों ने मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत करीब 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मामला चिनहट थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता चंद्रशेखर मौर्य ने आरोप लगाया है कि 28 जून की रात उन्होंने ब्लिंकिट से ऑनलाइन सामान मंगाया था। उनका कहना है कि सामान उनके पते पर नहीं पहुंचा, जबकि मोबाइल ऐप पर ऑर्डर को डिलीवर दिखा दिया गया। फोन पर शिकायत का समाधान नहीं होने के बाद वह अपने भाई के साथ संबंधित ब्लिंकिट स्टोर पहुंचे।

यह खबर भी पढ़े - लिखित आश्वासन नहीं मिला तो आंदोलन जारी रहेगा, आरपीआई नेताओं की चेतावनी

शिकायतकर्ता के अनुसार, स्टोर पर मौजूद मैनेजर ने उनकी शिकायत सुनने के बाद संबंधित डिलीवरी एजेंट की आईडी ब्लॉक कर दी। आरोप है कि इसके बाद डिलीवरी पार्टनर और उसके साथ मौजूद अन्य लोग नाराज हो गए और विवाद बढ़ गया।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि डिलीवरी पार्टनर दीपक राजपूत, सुनील और उनके साथ आए करीब 10 अन्य लोगों ने शिकायतकर्ता और उसके भाई के साथ मारपीट की।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उनसे कहा कि वे उनका घर जानते हैं और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यह आरोप भी लगाया गया है कि आरोपी खुद को स्थानीय निवासी बताते हुए लगातार धमकी देते रहे।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर चिनहट पुलिस ने दो नामजद और करीब 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इसके साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Explore Related Topics

ब्लिंकिट Blinkit Lucknow ब्लिंकिट स्टोर चिनहट लखनऊ क्राइम ऑनलाइन ऑर्डर विवाद मारपीट एफआईआर डिलीवरी पार्टनर Blinkit News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News