Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

बुंदेलखंड में औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ते कदम, तेजी से हो रहा भूमि अधिग्रहण

उत्तर प्रदेश सरकार बुंदेलखंड को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। बीडा क्षेत्र में 24 हजार एकड़ से अधिक भूमि अधिग्रहित, बड़े निवेश और रोजगार के अवसर।
Bureau
Bureau Senior Journalist
07 Mar 2026
08:17 PM
1 min read
220
बुंदेलखंड में औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ते कदम, तेजी से हो रहा भूमि अधिग्रहण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र को औद्योगिक विकास के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज होने से बड़े औद्योगिक निवेश और परियोजनाओं के लिए आधार तैयार हो रहा है।

 

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बीडा क्षेत्र में कुल 33 गांवों में लगभग 56,662 एकड़ भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव है। इसमें पहले चरण में 35,298 एकड़ और दूसरे चरण में 21,364 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जानी है। अब तक 24,201 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है, जिससे औद्योगिक परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

 

सरकार का उद्देश्य बुंदेलखंड को देश के प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में विकसित करना है। इसके लिए बुनियादी ढांचे के विकास, निवेश आकर्षित करने और उद्योगों की स्थापना के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भूमि उपलब्ध होने के साथ ही निवेशकों की रुचि भी बढ़ रही है।

 

क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर के औद्योगिक नेटवर्क से जोड़ने के लिए करीब 300 एकड़ भूमि पर नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआईसीडीसी) के सहयोग से दिल्ली-नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किए जाने की योजना है। इससे बुंदेलखंड प्रमुख औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़ सकेगा और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

 

रक्षा क्षेत्र में भी निवेश की योजना तैयार की जा रही है। लगभग 250 एकड़ भूमि पर बैटल टैंक की एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहाल) सुविधा और कॉम्बैट व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव है। इस परियोजना के माध्यम से रक्षा उपकरणों के निर्माण और रखरखाव की आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन औद्योगिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?