Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

29 मई नहीं, अब इस दिन खुलेगी CBSE री-इवैल्यूएशन विंडो; 12वीं छात्रों के लिए बड़ी अपडेट

पहले 29 मई से शुरू होनी थी प्रक्रिया, अब 1 जून से अंकों के सत्यापन और री-इवैल्यूएशन के लिए कर सकेंगे आवेदन
Bureau
Bureau Senior Journalist
29 May 2026
07:15 PM
1 min read
225
29 मई नहीं, अब इस दिन खुलेगी CBSE री-इवैल्यूएशन विंडो; 12वीं छात्रों के लिए बड़ी अपडेट

सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है, जो अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं और अंकों के री-इवैल्यूएशन कराना चाहते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि री-इवैल्यूएशन और अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन विंडो 29 मई के बजाय अब 1 जून 2026 से खोली जाएगी। इससे पहले जारी कार्यक्रम में आवेदन प्रक्रिया 29 मई से शुरू होने की जानकारी दी गई थी।

 

सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिन छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त कर ली है, वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन लिंक निर्धारित तिथि पर सक्रिय किया जाएगा।

 

पहली बार पूरी तरह डिजिटल हुई प्रक्रिया: इस वर्ष सीबीएसई ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए री-इवैल्यूएशन और अंकों के सत्यापन की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। बोर्ड के अनुसार, नई प्रणाली को लागू करने में आईआईटी कानपुर, आईआईटी मद्रास और कुछ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का तकनीकी सहयोग लिया गया है। डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया है।

 

महत्वपूर्ण तारीखें

  • उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अवधि: 20 मई से 25 मई 2026
  • अंकों के सत्यापन की प्रक्रिया: 26 मई 2026
  • री-इवैल्यूएशन और री-चेकिंग के लिए आवेदन: 1 जून 2026 से

 

छात्र अपने पुराने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से आवेदन लिंक जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। री-इवैल्यूएशन और अंकों के सत्यापन से जुड़ी किसी भी नई सूचना के लिए छात्रों को आधिकारिक सीबीएसई पोर्टल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली HC ने दो चीनी नागरिकों के चीन जाने पर लगाई रोक, 20 हजार करोड़ रुपये के मामले में सुनाया अहम आदेश
अयोध्या जाने से पहले केजरीवाल ने पूछा- इतनी बड़ी घटना के बाद जवाब कौन देगा?
संजय दत्त की व्हिस्की पर संकट, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश
दिल्ली के एक कैफे के पास शुरू हुई कार्रवाई, जांच पहुंची विदेशी नागरिकों तक; ऐसे टूटी ड्रग्स सप्लाई चेन
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, 21 जून को बारिश के आसार; अगले कई दिन 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान
दो लाख रुपये मांगने का आरोप, महिला पार्षद ने एमसीडी के जेई का पकड़ लिया कॉलर
पहले बैट से हमला, फिर खुखरी से किए कई वार; दिल्ली हत्याकांड में आरोपी डॉक्टर ने क्या बताया
दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत
सीट के लिए शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, योगा एक्सप्रेस में युवक की पीट-पीटकर हत्या