Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

सीएम योगी ने कैलाश यात्रियों को दी ₹1 लाख सहायता, 555 श्रद्धालु लाभान्वित

लखनऊ में सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे 555 श्रद्धालुओं को ₹1-1 लाख की सहायता दी। तीर्थ यात्राओं को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ से जोड़ा।
Bureau
Bureau Senior Journalist
17 Mar 2026
08:44 PM
1 min read
217
सीएम योगी ने कैलाश यात्रियों को दी ₹1 लाख सहायता, 555 श्रद्धालु लाभान्वित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे 555 श्रद्धालुओं को ₹1-1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने तीर्थ यात्राओं को आस्था के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय एकता का माध्यम बताया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में पूरी की जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आध्यात्मिक अनुभव के साथ अनुशासन और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “तीर्थ यात्राएं केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।”

 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 में गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण कराया गया, जहां यात्रियों की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होती हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार आवागमन, ठहरने और अन्य सुविधाओं को मजबूत कर रही है।

 

मुख्यमंत्री के अनुसार वर्ष 2025 में प्रदेश में लगभग 164 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन हुआ, जिनमें 66 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे। काशी, अयोध्या और मथुरा-वृंदावन जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर बढ़ती भीड़ को उन्होंने चुनौती के साथ अवसर भी बताया।

 

उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन से विकास और रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं ने अफवाहों को नकारते हुए आस्था को प्राथमिकता दी।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से 10 श्रद्धालुओं को चेक वितरित किए। कार्यक्रम में विभिन्न मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे तथा तीर्थ यात्राओं के विस्तार और सुविधाओं को लेकर योजनाओं की जानकारी दी गई।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?