>उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ सिरप से जुड़े मामले पर पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी और सरकार की कार्रवाई का विवरण साझा किया।
>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोडीन कफ सिरप मामला एनडीपीएस अधिनियम के तहत आता है और इस पर पुलिस, एसटीएफ तथा संबंधित विभागों ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि अवैध तस्करी के मामलों में व्यापक गिरफ्तारियां हुई हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, कोडीन एक नियंत्रित औषधि है, जिसका उपयोग गंभीर खांसी में होता है और इसका कोटा सेंट्रल नारकोटिक्स द्वारा तय किया जाता है।
>सीएम योगी ने कहा, “कोडीन कफ सिरप के दुरुपयोग की शिकायतों के बाद इसे एनडीपीएस के दायरे में लाया गया है और एफएसडीए, यूपी पुलिस तथा एसटीएफ इस मामले में कार्रवाई कर रही हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि जांच के बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
>इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें जनता से जुड़े मुद्दों और विकास संबंधी विधायी कार्यों पर चर्चा होगी।
>शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार ने विधायी कार्यों, प्रश्नकाल और विकास से जुड़े विषयों पर सदन के सुचारू संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा जताई है।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 270
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें