दिल्ली में डॉक्टर ने 10 साल से साथ काम कर रही महिला की हत्या की, खून से सना बैट और चाकू बरामद

कैलाश हिल्स में वारदात के बाद आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, शुरुआती जांच में डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई।
Bureau 18 Jun 2026, 03:55 PM 1 min read
दिल्ली में डॉक्टर ने 10 साल से साथ काम कर रही महिला की हत्या की, खून से सना बैट और चाकू बरामद

 

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से खून से सना क्रिकेट बैट और एक धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी डॉक्टर अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहा था। हालांकि हत्या के पीछे की वजह का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

 

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 45 वर्षीय मीना के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 10 वर्षों से आरोपी डॉक्टर की क्लीनिक में घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी। घटना दक्षिण-पूर्वी जिले के माउंट कैलाश स्थित ए-69 परिसर में हुई।

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी डॉ. मनीष गुप्ता ने पहले महिला के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला किया। इसके बाद धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुरुवार सुबह 11:36 बजे अमर कॉलोनी थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। सूचना देने वाले व्यक्ति ने बताया कि माउंट कैलाश इलाके में एक इमारत की छत पर एक महिला खून से लथपथ पड़ी हुई है और उसकी हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक महिला का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान बाद में मीना के रूप में हुई।

 

पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि आरोपी डॉक्टर डिप्रेशन का मरीज है। हालांकि जांच एजेंसियां हत्या के कारणों और अन्य परिस्थितियों की पड़ताल कर रही हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली HC ने दो चीनी नागरिकों के चीन जाने पर लगाई रोक, 20 हजार करोड़ रुपये के मामले में सुनाया अहम आदेश
अयोध्या जाने से पहले केजरीवाल ने पूछा- इतनी बड़ी घटना के बाद जवाब कौन देगा?
संजय दत्त की व्हिस्की पर संकट, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश
दिल्ली के एक कैफे के पास शुरू हुई कार्रवाई, जांच पहुंची विदेशी नागरिकों तक; ऐसे टूटी ड्रग्स सप्लाई चेन
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, 21 जून को बारिश के आसार; अगले कई दिन 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान
दो लाख रुपये मांगने का आरोप, महिला पार्षद ने एमसीडी के जेई का पकड़ लिया कॉलर
पहले बैट से हमला, फिर खुखरी से किए कई वार; दिल्ली हत्याकांड में आरोपी डॉक्टर ने क्या बताया
दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत
सीट के लिए शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, योगा एक्सप्रेस में युवक की पीट-पीटकर हत्या