Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

देवा मेले की तैयारियों में प्रशासन ने दिखाई जिम्मेदारी - टूटे शेड और जर्जर मार्गों पर काम तेज

Barabanki News: देवा मेला 2025 की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। टूटे शेडों की मरम्मत, रास्तों का निर्माण और सफाई का काम जोरों पर चल रहा है, ताकि मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से आयोजित किया जा सके।
News Desk
News Desk Senior Journalist
20 Sep 2025
04:14 AM
1 min read
91
देवा मेले की तैयारियों में प्रशासन ने दिखाई जिम्मेदारी - टूटे शेड और जर्जर मार्गों पर काम तेज


>देवा मेला 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और मेले की तैयारियां भी तेज गति से चल रही हैं। मेले की सफलता सुनिश्चित करने के लिए टूटे शेडों की मरम्मत, रास्तों का निर्माण, सफाई और रंग-रोगन का काम जोर-शोर से किया जा रहा है। जिला पंचायत द्वारा मेले में सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि क्षेत्र पंचायत ने दो मार्गों पर इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू किया है।


>मेला दफ्तर के पास मजदूरों ने टूटे टिन शेड की मरम्मत के साथ पोताई और सफाई में जुट गए हैं। वहीं, मेले के कुछ प्रमुख मार्गों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई अभी पूरी तरह से नहीं हो सकी है। सर्वाधिक भीड़ वाली मनोरंजन गली की हालत अभी भी दयनीय है और वहां का डामरीकरण अनिवार्य है।


>सुपरवाइजर इक्तिदार अहमद ने बताया कि सभी निर्माण और सुधार कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा, देवा से फतेहपुर और बाराबंकी मार्ग पर खतरनाक रूप से झुके पेड़ों और कुर्सी व फतेहपुर रोड पर फैली कंटीली झाड़ियों को काटना जरूरी है, ताकि मेले के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


>मेला आयोजन के दौरान भयारा मार्ग से नरैनी होकर शारदा नहर तक का जर्जर मार्ग छोटे वाहनों के लिए बाईपास के रूप में काम आएगा, लेकिन इस मार्ग की स्थिति सुधार की मांग करती है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी आवश्यक निर्माण और सुधार कार्य समय से पूर्ण कर मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें