अब पश्चिमी दिल्ली से आनंद विहार पहुंचना होगा आसान, जानिए 740C बस का पूरा रूट

दिचाऊकलां से आनंद विहार रेलवे टर्मिनल तक आसान होगा सफर, सुबह 6 बजे से चलेगी 740C बस सेवा।

डीटीसी बस फाइल फोटो

 

दिल्ली सरकार ने राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए दिचाऊकलां और आनंद विहार आईएसबीटी के बीच नया DTC बस रूट 740C शुरू किया है। इस नई सेवा का उद्देश्य रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर और किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।

 

पिछले कुछ महीनों से दिल्ली सरकार लोगों की मांग और सुझावों के आधार पर नए बस रूट तैयार कर रही है। परिवहन मंत्री पंकज सिंह के अनुसार, नागरिक अपने सुझाव दे सकते हैं और डीटीसी द्वारा उनका आकलन किया जाएगा। यदि कोई रूट उपयुक्त पाया जाता है तो उस पर बिना देरी के बस सेवा शुरू की जाएगी।

 

नया रूट 740C दिचाऊकलां डिपो से शुरू होकर आनंद विहार आईएसबीटी तक जाएगा। यह बस बापरौला, हस्तसाल, विकास नगर, उत्तम नगर, जनकपुरी, खेड़ी बाबा पुल, विकासपुरी मेन रोड, लाजवंती गार्डन, किरबी प्लेस, राज राइफल लाइंस, धौलाकुआं, तालकटोरा गार्डन, आईटीओ, मदर डेयरी और बाल्को अपार्टमेंट्स से होते हुए आनंद विहार आईएसबीटी पहुंचेगी।

 

इस रूट पर पहली बस सुबह छह बजे रवाना होगी। इसके बाद बसों का संचालन लगभग 45 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा, जिससे यात्रियों को नियमित और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिल सके।

 

नई बस सेवा से दिचाऊकलां, बापरौला, विकास नगर, शिव विहार, हस्तसाल और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। इससे उन्हें रोजगार केंद्रों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य सेवाओं और दिल्ली के प्रमुख इंटरचेंज प्वाइंट्स तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी।

 

इस रूट की खास बात यह है कि इससे आनंद विहार आईएसबीटी और आनंद विहार रेलवे टर्मिनल तक सीधी पहुंच उपलब्ध होगी। इससे पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल समाज के लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की यात्रा करने वाले हजारों यात्री आनंद विहार रेलवे टर्मिनल और आईएसबीटी का उपयोग करते हैं। नई बस सेवा उनके लिए सुविधाजनक और किफायती विकल्प साबित होगी।


 

टैग्स :  DTC 740C Bus Route, दिल्ली, ढिचाऊकलां, आनंद विहार बस, DTC News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली में दोपहर में अचानक छाया अंधेरा, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा - रेड अलर्ट जारी
पिंक सहेली कार्ड बनवाने जा रही हैं तो पहले जान लें नया नियम
जमीन ही नहीं थी पर्याप्त, फिर भी बेच डाले 496 प्लॉट; 7 साल बाद आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में सड़क पर विवाद के बाद रैपिडो चालक पर बरसे हेलमेट, वीडियो वायरल होने के बाद दो गिरफ्तार
दिल्ली में किसके बढ़ेंगे बिजली बिल और किसे मिलेगी राहत? DERC के फैसले से साफ हुई तस्वीर
वैलेंटाइन डे पर हुई शादी का चार महीने में दर्दनाक अंत, पति ने अचानक घर लाए चार बच्चे, विरोध करने पर पत्नी की हत्या
'सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनने देना था', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किस पर लगाया आरोप?
70 लाख पौधे, 100 ऑक्सीजन पार्क और 185 एकड़ ग्रीन जोन, दिल्ली के लिए नई पर्यावरण योजना
महिला की मौत वाले हर्ष फायरिंग केस में भाजपा विधायक दोषी, कोर्ट ने भेजा हिरासत में