Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

रिटायरमेंट के बाद आध्यात्मिक पथ पर पूर्व DGP प्रशांत कुमार, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

पूर्व DGP प्रशांत कुमार ने पत्नी संग वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद।
News Desk
News Desk Senior Journalist
30 Aug 2025
02:41 AM
1 min read
28
रिटायरमेंट के बाद आध्यात्मिक पथ पर पूर्व DGP प्रशांत कुमार, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद


>प्रदेश की पुलिस सेवा में दशकों तक अपनी सख्त छवि और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार अब आध्यात्मिक राह पर अग्रसर दिखाई दे रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद गुरुवार (28 अगस्त) को उन्होंने पत्नी संग वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।


>इस अवसर पर संत प्रेमानंद महाराज ने प्रशांत कुमार को जीवन के नए पड़ाव के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन देते हुए कहा “देश और समाज की सेवा तो आपने पूरी निष्ठा से की, अब भगवान का सुमिरन कीजिए। मनुष्य जीवन का अंतिम लक्ष्य है कि यह देह जब छूटे तो प्रभु की स्मृति में छूटे।”


>प्रेमानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य जन्म अत्यंत दुर्लभ है, इसे व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। उन्होंने चेताया कि यदि यह जीवन ईश्वर स्मरण में न बीते तो अगले जन्म में पशु-पक्षी बनने की संभावना रहती है, जो किसी भी दृष्टि से कल्याणकारी नहीं है।


>उन्होंने कहा “हरि स्मृति सर्व विपद विमोक्षण भगवान का नाम लेने से समस्त विपत्तियों का निवारण होता है। इसलिए हर कदम पर ईश्वर का स्मरण आवश्यक है। अब आपको एकांत में जितना अधिक हो सके भगवान का चिंतन करना चाहिए, यही सर्वश्रेष्ठ है।”


>संत ने प्रशांत कुमार को यह भी प्रेरित किया कि अब तक उन्होंने प्रदेश और देश की सेवा ईमानदारी से की है, लेकिन अब समय है कि वह आध्यात्मिक साधना के माध्यम से समाज को नया संदेश दें। उन्होंने कहा “हमारा हृदय सबके लिए है कि सब सुखी रहें, सब आनंदित रहें, सब प्रसन्न रहें।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जौनपुर के किसान की बेटी पूजा बनी असिस्टेंट कमांडेंट
इटावा की मंत्रवती शाक्य बनीं ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल
योगी सरकार के साइबर कमांडो करेंगे साइबर अपराधियों का काम तमाम
योगी सरकार के प्रयास से लौटा सनातन का वैभव
योगी सरकार के फैसलों ने कृषि से इंडस्ट्री तक दौड़ाया यूपी में विकास का पहिया
यूपी में भीषण ठंड और कोहरा, कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम
कोडीन युक्त कफ सिरप कांड के बाद FSDA सतर्क, थोक दवा लाइसेंस प्रणाली सख्त करने का प्रस्ताव
कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
सीएम योगी की प्रेरणा से गल्फ कंट्रीज के मार्केट में धाक जमाएंगी यूपी की बेटियां