टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला

लुहारली टोल प्लाजा पर बूम बैरियर तोड़कर एक दर्जन गाड़ियां निकाली गईं, विरोध करने पर कर्मचारी गंभीर घायल।

 

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर देर रात कुछ लोगों द्वारा बूम बैरियर तोड़ने और टोलकर्मियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दर्जन से अधिक वाहनों को बिना टोल शुल्क दिए निकाला गया और विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:45 बजे कुछ वाहन लुहारली टोल प्लाजा पहुंचे। आरोप है कि वाहनों पर सवार लोगों ने हूटर बजाते हुए गाड़ियों को जबरन निकालने का प्रयास किया। जब टोलकर्मियों ने बैरियर नहीं खोला तो आरोपियों ने बूम बैरियर को तोड़ दिया और एक के बाद एक कई वाहनों को बिना भुगतान के निकाल लिया। टोलकर्मियों द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई और मारपीट की। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

पीड़ित कर्मचारी लोकमान सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से नेशनल हाईवे-91 स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार, जब उन्होंने वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। जान बचाने के लिए वहां से भागने पर आरोपियों ने करीब एक किलोमीटर तक उनका पीछा किया। 

 

लोकमान सिंह का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उन पर ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में घायल टोलकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


 

टैग्स :  Greater Noida News, लुहारली टोल प्लाजा, दादरी, टोलकर्मी पर हमला, टोल प्लाजा मारपीट, ग्रेटर नोएडा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम
भीषण गर्मी में ग्रेटर नोएडा बेहाल, हाईराइज सोसाइटी से सेक्टरों तक बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा
नॉएडा में तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचला, यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने पहुंचाया अस्पताल
नोएडा सेक्टर-62 में सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट कर युवक ने किया हंगामा घटना का वीडियो हुआ वायरल
नोएडा में 1 मई को धारा 163 रहेगी लागू, ड्रोन से हर गतिविधि पर कड़ी नजर
जेवर एयरपोर्ट में विदेशी CEO हटे, नीतू सामरा को मिली अंतरिम कमान