बेहतर पुलिसिंग को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, जीआरपी थाना आजमगढ़ को मिला ISO प्रमाण-पत्र

जनसुनवाई से लेकर महिला हेल्प डेस्क और आधुनिक सुविधाओं तक, उच्च मानकों के अनुपालन पर मिला सम्मान।
Bureau 19 Jun 2026, 02:19 PM 1 min read
बेहतर पुलिसिंग को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, जीआरपी थाना आजमगढ़ को मिला ISO प्रमाण-पत्र

 

जीआरपी थाना आजमगढ़ को उत्कृष्ट पुलिसिंग और गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आईएसओ अंतरराष्ट्रीय प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि जनोन्मुखी, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

जीआरपी थाना आजमगढ़ अनुभाग गोरखपुर को यह प्रमाण-पत्र थाना स्तर पर उत्कृष्ट प्रशासनिक प्रबंधन, प्रभावी पुलिसिंग, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, गुणवत्तापूर्ण जनसुनवाई और नागरिक सुविधाओं के उच्च मानकों के पालन के लिए प्रदान किया गया।

 

यह प्रमाण-पत्र उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने जीआरपी आजमगढ़ के प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन को प्रदान किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी., पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र, पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ रोहित मिश्र तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवितन गौतम भी मौजूद रहे।

 

थाना परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क, अभिरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं, पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाएं, तकनीकी संसाधन, सुरक्षा उपाय और सेवा वितरण प्रणाली जैसे विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया गया था। इन सभी क्षेत्रों में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप प्रदर्शन के आधार पर जीआरपी थाना आजमगढ़ को यह प्रमाणन प्रदान किया गया।

 

जीआरपी मुख्यालय के अनुसार, यह प्रमाण-पत्र इस बात का संकेत है कि जीआरपी आजमगढ़ ने अपनी कार्यप्रणाली को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित करते हुए पुलिस सेवाओं को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है।

 

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने जीआरपी आजमगढ़ की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग और जनविश्वास की स्थापना उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जीआरपी आजमगढ़ भविष्य में भी यात्रियों और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराता रहेगा और अन्य इकाइयों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

कभी माफिया की छवि से घिरा था आजमगढ़, अब 1000 करोड़ की परियोजनाओं के साथ बदल रही पहचान
गैर-जमानती वारंट पर क्षेत्र पंचायत सदस्य इरशाद गिरफ्तार, 2018 के गोवध अधिनियम मामले में हुई कार्रवाई
दूध से विकास तक: आजमगढ़ में सीएम योगी का बड़ा संदेश
CM योगी ने की आजमगढ़ में समीक्षा बैठक, SIR पर सख्ती
आजमगढ़ में मुठभेड़ के बाद गो-तस्कर परवेज हुआ गिरफ्तार, ट्रक और 18 पशु किये बरामद
सपा विधायक रमाकांत यादव को मिली एक साल की सजा
साइबर ठग ने प्रधानों को यूं लगाया करोड़ों का चूना
नेपाल से नज़दीकी, दिल्ली तक रफ्तार: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे ने खोले विकास के द्वार
योगी सरकार ने दी आजमगढ़ को नई पहचान अब आजमगढ़ है विकास का गढ़