>उत्तर प्रदेश में जीएसटी 2.0 के नए स्लैब 22 सितंबर से पूरे देश में लागू हो गए हैं, लेकिन इस बदलाव को लेकर सियासी तकरार तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नए जीएसटी स्लैब को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि, “क्या मुनाफे और भ्रष्टाचार से महंगाई नहीं बढ़ी है?”
>अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ भावनाओं और प्रचार के सहारे जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि रोटी, दूध और अन्य आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी ने गरीबों की जेब पर बोझ बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शैम्पू सस्ता होने के उदाहरण पर व्यंग्य करते हुए कहा कि संत लोग बॉडी लोशन नहीं लगाते।
>वहीं, गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन ने नए स्लैब का स्वागत करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर नवरात्रि के मौके पर यह कदम आम जनता के लिए राहत लेकर आया है। उन्होंने बताया कि कई आवश्यक वस्तुओं पर 28% की जीएसटी घटकर 5% हो गई है, जीवन रक्षक दवाओं और बीमा पर शून्य जीएसटी लागू होने से आम जनता को सीधे लाभ मिलेगा।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 291
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें