Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

टैरिफ लगाते समय भूले ट्रंप ? यूक्रेन की अर्थव्यवस्था भारत के डीजल पर है निर्भर...

ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बम गिराया, लेकिन रूस से तेल खरीदी पर टैरिफ बम फोड़ते समय भूल गए थे ट्रंप की यूक्रेन की युद्धकालीन अर्थव्यवस्था आज हिंदुस्तान के डीजल पर ही सांस ले रही है।
News Desk
News Desk Senior Journalist
30 Aug 2025
06:20 AM
1 min read
34
टैरिफ लगाते समय भूले ट्रंप ?  यूक्रेन की अर्थव्यवस्था भारत के डीजल पर है निर्भर...


>अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल आयात जारी रखने के कारण 25% का अतिरिक्त टैरिफ थोप दिया है। इस फैसले से भारत पर कुल टैरिफ दर 50% तक पहुँच गई है। ट्रंप का तर्क है कि रूस से तेल खरीदकर भारत अप्रत्यक्ष रूप से मास्को को युद्ध में मदद कर रहा है। लेकिन इस पूरी बहस के बीच एक अहम तथ्य को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है यूक्रेन, जिसे अमेरिका आर्थिक और सैन्य मदद दे रहा है, वही देश आज भारत के डीजल पर भारी मात्रा में निर्भर है।


>जुलाई 2025 में भारत यूक्रेन का सबसे बड़ा डीजल आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा। इसी अवधि में ट्रंप प्रशासन ने भारत पर भारी टैरिफ लागू किया। लेकिन इसके बावजूद यूक्रेन ने भारत से जमकर डीजल खरीद जारी रखी। ऊर्जा विशेषज्ञों के मुताबिक, यह विडंबना स्पष्ट करती है कि अमेरिका की नीति में बड़ा विरोधाभास मौजूद है।


>यूक्रेनी ऊर्जा बाजार विश्लेषण फर्म नैफ्टोरिनोक के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में यूक्रेन के डीजल आयात में भारत की हिस्सेदारी 15.5% रही। औसतन भारत से प्रतिदिन करीब 2,700 टन डीजल शिपमेंट गया। यह इस साल भारत के सबसे बड़े मासिक निर्यात आँकड़ों में शामिल है।


>जनवरी से जुलाई 2025 के बीच, यूक्रेन की डीजल आपूर्ति में भारत की हिस्सेदारी 10.2% रही, जबकि 2024 की इसी अवधि में यह केवल 1.9% थी। डीजल की आपूर्ति रोमानिया से डेन्यूब नदी के मार्ग और तुर्की के ओपीईटी टर्मिनल के जरिए यूक्रेन तक पहुँचाई गई।


>भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव लगातार गहराता जा रहा है। ट्रंप प्रशासन भारत को रूस के करीब दिखाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, यूक्रेन की युद्धकालीन अर्थव्यवस्था को चलाने में सबसे बड़ा सहारा भारतीय डीजल ही बना हुआ है। जुलाई में यूक्रेन के अन्य आपूर्तिकर्ताओं में स्लोवाकिया (15%), ग्रीस (13.5%), तुर्की (12.4%) और लिथुआनिया (11.4%) शामिल थे, लेकिन भारत का निर्यात सबसे तेज गति से बढ़ा।


>भारत के डीजल निर्यात ने न केवल वैश्विक ऊर्जा समीकरण बदल दिए हैं बल्कि यह भी दिखाया है कि अमेरिकी दबाव के बावजूद हिंदुस्तान की ऊर्जा कूटनीति मजबूती से आगे बढ़ रही है। सवाल यह है कि क्या ट्रंप प्रशासन यूक्रेन की इस "भारतीय ईंधन निर्भरता" को नज़रअंदाज़ करता रहेगा या अपनी कथित नोबेल नीति पर पुनर्विचार करेगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लेह की बर्फीली वादियों से कोलकाता के रेड रोड तक, योग दिवस पर एक तस्वीर में दिखा पूरा भारत
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल से PM मोदी का संदेश
सदस्य नहीं होने के बावजूद G7 Summit में क्यों बुलाया जाता है भारत? जानिए इसके पीछे के बड़े कारण
21 जून के NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र की तैयारी तेज, सुरक्षा से लेकर समय तक हुए कई बदलाव
पिछले 15 दिनों में चुपचाप महंगे हो गए ये सामान, रोजमर्रा का खर्च बढ़ना तय
असम में लैंडिंग के कुछ सेकंड बाद हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का AN-32, 5 वायुसैनिक शहीद - सामने आया वीडियो
सरकार ने किया पेट्रोल पर राहत का ऐलान, E22 से E30 फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी हुई शून्य
नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, जनसेवा को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी कसौटी
29 रुपये बढ़ने के बाद भी नहीं मिली राहत, एलपीजी सिलेंडर की फिर बढ़ने वाली है कीमत - सरकार ने दिए संकेत