>देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो इन दिनों गंभीर ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है, जिसके कारण पिछले दो दिनों में लगभग 150 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। स्थिति बुधवार को भी प्रभावित रही और कई शहरों से उड़ानें कैंसिल हुईं।
>एविएशन सेक्टर के अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान लगातार बना हुआ है। बुधवार को बेंगलुरु से 42 उड़ानें रद्द की गईं, जबकि मुंबई और दिल्ली से 33-33 उड़ानें कैंसिल रहीं। हैदराबाद में भी 19 उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। नियमित उड़ान संचालन बाधित होने पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंडिगो से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि कैंसिलेशन के पीछे तकनीकी, स्टाफिंग या अन्य परिचालन कारण हैं। इंडिगो की ओर से कहा गया है कि प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानें व आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
>एयरलाइन के लगातार कैंसिलेशन से देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर भीड़ और देरी बढ़ी है, वहीं यात्री अपने यात्रा कार्यक्रम को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 388
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें