छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मंगलवार को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनकल्याण, सुशासन और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने की। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।
बैठक के दौरान कुपोषण उन्मूलन, स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में कमी लाने, यौन अपराधों में शत-प्रतिशत दोषसिद्धि सुनिश्चित करने तथा राज्य-स्तरीय साइबर हेल्पलाइन को प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय और विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि बैठक में जनकल्याण, सुशासन, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक चुनौतियों से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
मा. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में सहभाग किया।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 19, 2026
बैठक में जनकल्याण, सुशासन और क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
सहकारी संघवाद,… pic.twitter.com/7ZzSY0wnlX
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि सहकारी संघवाद, समन्वित विकास और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल को नई दिशा देने वाला यह मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सामूहिक संकल्प को और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने बैठक को राज्यों के बीच संवाद और साझा विकास रणनीति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक को विभिन्न राज्यों के बीच प्रशासनिक सहयोग, विकास योजनाओं के समन्वय और साझा चुनौतियों के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जाता है। बैठक में कानून-व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा और तकनीकी अपराधों से निपटने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें