Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का अधिवेशन लखनऊ में संपन्न, 24 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

Lucknow News: लखनऊ के बड़े इमामबाड़े में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का अधिवेशन संपन्न, शिया समुदाय से जुड़े सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक मुद्दों पर 24 प्रस्ताव पारित।
News Desk 28 Dec 2025, 06:51 PM 1 min read
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का अधिवेशन लखनऊ में संपन्न, 24 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित


>ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ स्थित बड़ा इमामबाड़ा परिसर में आयोजित किया गया। अधिवेशन में देश और विदेश से आए शिया धर्मगुरुओं, बुद्धिजीवियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


>अधिवेशन के दौरान शिया समुदाय के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कुल 24 प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें देश में कॉमन सिविल कोड लागू किए जाने के विषय पर विचार, जन्नत-उल-बकी कब्रिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए भारत सरकार के माध्यम से प्रयास करने का प्रस्ताव शामिल रहा।


>सच्चर कमीशन की तर्ज पर शिया मुसलमानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आकलन के लिए अलग आयोग गठित करने की मांग रखी गई। साथ ही, अल्पसंख्यकों को मिलने वाले सरकारी लाभों में शिया मुसलमानों को उनकी आबादी के अनुपात में हिस्सा देने, आर्थिक पिछड़ेपन के आधार पर नौकरियों में आरक्षण, तथा संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के अभाव पर भी चर्चा हुई।


>अधिवेशन में सामाजिक सुधार, विशेषकर विवाह और गमी के अवसरों पर होने वाले बेजा खर्च को रोकने, आतंकवाद की निंदा, धार्मिक व आधुनिक शिक्षा में सुधार, नफरत फैलाने वाले भाषणों और मॉब लिंचिंग पर कानूनी नियंत्रण, वक्फ बोर्डों में भ्रष्टाचार, हिजाब पर किसी भी प्रकार की रोक, तथा इस्लाम की शिक्षाओं को सही स्वरूप में प्रस्तुत करने जैसे मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?